Rajdaar Times
गुरुवार, 12 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

पंजाब कांग्रेस ने किया ‘पंजाब मांगता इंसाफ’ मुहिम का आगाज

परगट सिंह की अगुवाई में प्रदेशभर में होगा जनसंपर्क अभियान, नशा, गैंगस्टरवाद, कानून व्यवस्था और किसानों के मुद्दे उठाएगी कांग्रेसचंडीगढ़,(राजदार टाइम्स): पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को…

पंजाब कांग्रेस ने किया ‘पंजाब मांगता इंसाफ’ मुहिम का आगाज
पंजाब कांग्रेस ने किया ‘पंजाब मांगता इंसाफ’ मुहिम का आगाज

परगट सिंह की अगुवाई में प्रदेशभर में होगा जनसंपर्क अभियान, नशा, गैंगस्टरवाद, कानून व्यवस्था और किसानों के मुद्दे उठाएगी कांग्रेस

चंडीगढ़,(राजदार टाइम्स): पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को पंजाब कांग्रेस भवन, चंडीगढ़ में प्रदेशाध्यक्ष परगट सिंह की अगुवाई में ‘पंजाब मांगता इंसाफ’ मुहिम का आगाज किया। इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस प्रदेश के विभिन्न वर्गों के लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, जरूरतों और अपेक्षाओं को समझेगी। परगट सिंह ने कहा कि अभियान के तहत मालवा, माझा और दोआबा क्षेत्रों में विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, कर्मचारियों, युवाओं, महिलाओं, उद्योगपतियों और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ बातचीत की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे के कारोबार, गैंगस्टरवाद, कानून व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इसके अलावा मंडियों में धान की खरीद और किसानों को पेश आ रही समस्याओं पर भी सरकार से जवाब मांगा जाएगा।

परगट सिंह के अनुसार, पार्टी जनता और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से सुझाव लेकर आगामी विधानसभा चुनाव के घोषणापत्र को तैयार करेगी, ताकि पंजाब के विकास और खुशहाली के लिए व्यावहारिक योजनाएं बनाई जा सकें। अभियान के तहत पांच से छह वरिष्ठ कांग्रेस नेता अलग-अलग क्षेत्रों में जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री एवं अभियान समिति के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी भी ‘जवानी संभाल, जट्टा’ साइकिल यात्रा के माध्यम से विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से संपर्क करेंगे। इस अवसर पर सांसद गुरजीत सिंह औजला, डॉ. धर्मवीर गांधी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह, विधायक राणा गुरजीत सिंह, त्रिपत राजिंदर सिंह बाजवा सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस का कहना है कि ‘पंजाब मांगता इंसाफ’ अभियान के माध्यम से आम लोगों की आवाज को पार्टी के मंच तक पहुंचाया जाएगा।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।