आईसीटी अकादमी की ओर से होगा आयोजन, फैकल्टी सदस्यों को आधुनिक डिजिटल तकनीकों और मार्केटिंग रणनीतियों की दी जाएगी जानकारी
दसूहा, (राजदार टाइम्स): आई.के गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी, जालंधर के अधीन के.एम.एस. कॉलेज ऑफ आई.टी एंड मैनेजमेंट में आईसीटी अकादमी की ओर से फैकल्टी सदस्यों के व्यावसायिक विकास और तकनीकी ज्ञान को बढ़ाने के उद्देश्य से डिजिटल मार्केटिंग विषय पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन 27 से 31 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फैकल्टी सदस्यों को डिजिटल मार्केटिंग के नवीनतम रुझानों, आधुनिक तकनीकों और विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग से अवगत करवाना है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन प्रचार, डिजिटल मार्केटिंग रणनीतियों तथा शिक्षा के क्षेत्र में इन तकनीकों के उपयोग संबंधी जानकारी दी जाएगी। इससे फैकल्टी सदस्यों को अपने ज्ञान और कौशल को विकसित करने का अवसर मिलेगा। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.मानव सैनी ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में तकनीकी ज्ञान और नए कौशलों का महत्व लगातार बढ़ रहा है। शिक्षकों के लिए जरूरी है कि वे समय के साथ अपने ज्ञान और शिक्षण विधियों में नवीनता लाएं, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा प्रदान की जा सके।
उन्होंने कहा कि डिजिटल मार्केटिंग जैसे विषयों का ज्ञान फैकल्टी सदस्यों की व्यावसायिक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें उद्योग की बदलती जरूरतों के अनुरूप तैयार करने में भी सहायक होगा। कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक फैकल्टी सदस्यों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक प्रतिभागियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय से पहले अपना पंजीकरण करवाकर इस ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का लाभ उठाएं।
केएमएस कॉलेज में डिजिटल मार्केटिंग पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम 27 अक्टूबर से
आईसीटी अकादमी की ओर से होगा आयोजन, फैकल्टी सदस्यों को आधुनिक डिजिटल तकनीकों और मार्केटिंग रणनीतियों की दी जाएगी जानकारीदसूहा, (राजदार टाइम्स): आई.के गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी, जालंधर के अधीन…



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।