बोले, पदों से त्यागपत्र दिया है, आम आदमी पार्टी से नहीं
कपूरथला,(राजदार टाइम्स): पंजाब विधानसभा चुनावों की सरगर्मियों के बीच राज्य में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। इसी बीच कपूरथला जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन तथा प्रधानमंत्री ग्रामीण विकास योजना के सदस्य सर्बजीत सिंह लुबाना ने अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया है। उनके इस फैसले के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सर्बजीत सिंह लुबाना ने अपने फैसले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर साझा की। अपने संदेश में उन्होंने लिखा कि यदि इन पदों पर रहते हुए लोगों की सेवा करने में उनसे किसी प्रकार की कोई कमी रह गई हो, तो वह इसके लिए साध-संगत से माफी मांगते हैं। उन्होंने सभी का धन्यवाद करते हुए परमात्मा से सबकी चढ़दीकला में रखने की कामना भी की।
पार्टी छोडऩे की अटकलों पर लुबाना ने दिया स्पष्टीकरण...
इस संबंध में जब सर्बजीत सिंह लुबाना से फोन पर बातचीत की गई, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने अपने पदों से त्यागपत्र दिया है, न कि आम आदमी पार्टी से। उनके इस बयान से पद छोडऩे और पार्टी छोडऩे के बीच अंतर स्पष्ट हो गया है। उनके इस्तीफे के पीछे क्या कारण रहे हैं और संबंधित पदों पर आगे किसे जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, इसे लेकर फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि उनके इस्तीफे के बाद पार्टी और संबंधित प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं।
कपूरथला जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन सर्बजीत सिंह लुबाना ने दिया इस्तीफा
बोले, पदों से त्यागपत्र दिया है, आम आदमी पार्टी से नहींकपूरथला,(राजदार टाइम्स): पंजाब विधानसभा चुनावों की सरगर्मियों के बीच राज्य में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। इसी बीच कपूरथला जिला…



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।