विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेल गतिविधियों में लिया बढ़-चढक़र भाग, रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन
दसूहा,(राजदार टाइम्स): जगत ज्योति पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल उस्मान शहीद दसूहा में बाल दिवस पूरे उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा विद्यार्थियों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। समारोह दौरान विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, कविता, भाषण सहित विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को उपस्थित शिक्षकों एवं स्कूल प्रबंधन की ओर से खूब सराहा गया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने स्कूल के डीपीई सर अजय कुमार द्वारा आयोजित विभिन्न खेल गतिविधियों में बढ़-चढक़र भाग लिया और खूब आनंद उठाया। इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ मैडम विजय लक्ष्मी, हरप्रीत कौर, मनदीप कौर, कोमल प्रीत, पूनम, रमीना, सरबजीत, रविन्द्र कुमार, अवतार कुमार, रनजीत कौर, सिमरन, नवजोत कौर, परमिंदर कौर, मनजोत कौर, मनप्रीत कौर, रूचि, मानसी, भावना, किरनप्रीत कौर और सुखविंदर सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन एवं आदर्शों से करवाया अवगत...
स्कूल मैनेजमेंट एवं प्रिंसिपल मैडम शमिता के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन, उनके आदर्शों तथा बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को ईमानदारी, अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाकर सफलता की राह पर आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के साथ विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया, जिससे समारोह और भी यादगार बन गया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को मिठाई वितरित की गई।
स्कूल प्रबंधन ने दी बाल दिवस की शुभकामनाएं...
विद्यालय के चेयरमैन सरदार रविन्दर पाल सिंह चीमा, डायरेक्टर सरदार इकबाल सिंह चीमा, मैडम सोनिया उप्पल और स्कूल प्रिंसिपल मैडम शमिता ने सभी विद्यार्थियों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और जीवन में निरंतर सफलता की कामना करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियां भी बेहद जरूरी हैं।
जगत ज्योति पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया बाल दिवस
विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेल गतिविधियों में लिया बढ़-चढक़र भाग, रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मनदसूहा,(राजदार टाइम्स): जगत ज्योति पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल उस्मान शहीद दसूहा में…
यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।