Rajdaar Times
रविवार, 15 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

ईरान खुफिया तंत्र में बदलाव: मौलवी डिग्री अनिवार्य नहीं, दो प्रमुख होंगे

ईरान खुफिया मंत्रालय में बदलाव करेगा, खुफिया प्रमुख के लिए मौलवी डिग्री अनिवार्य नहीं होगी और दो प्रमुख होंगे।

ईरान खुफिया तंत्र में बदलाव: मौलवी डिग्री अनिवार्य नहीं, दो प्रमुख होंगे

ईरान अपने खुफिया मंत्रालय में बड़े बदलाव करने जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत खुफिया विभाग का प्रमुख बनने के लिए मौलवी होना अनिवार्य नहीं रहेगा और ईरान में दो खुफिया प्रमुख होंगे। यह फैसला देश के खुफिया तंत्र को मजबूत करने के मकसद से लिया गया है, ऐसा ईरान वायर की रिपोर्ट में कहा गया है।

मुज्तबा खामेनेई सीधे करेंगे नियुक्ति

रिपोर्ट के अनुसार, दोनों खुफिया प्रमुखों की नियुक्ति सीधे सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई करेंगे। वहीं, खुफिया मंत्रालय के मंत्री को राष्ट्रपति नामित करेंगे, जिसके लिए संसद की मंजूरी जरूरी होगी।

ईरान की संसद के प्रेसीडियम के प्रवक्ता अब्बास गौदरजी के मुताबिक, नए खुफिया प्रमुखों के लिए इस्लामिक कानून में एडवांस्ड क्वालिफिकेशन यानी मौलवी की डिग्री होना अनिवार्य नहीं होगा। इससे पहले खुफिया प्रमुख के पद पर केवल उन्हीं लोगों को नियुक्त किया जाता था, जिनके पास इस्लामिक कानून में एडवांस्ड क्वालिफिकेशन होती थी।

दो नए संगठन बनाने का प्रस्ताव

खुफिया जानकारी जुटाने के लिए इंटेलिजेंस मिनिस्ट्री में इटेलिजेंस प्रोटेक्शन ऑर्गनाइजेशन और आइडियोलॉजिकल-पॉलिटिकल ऑर्गनाइजेशन बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। दोनों के प्रमुख सीधे तौर पर ईरान के सुप्रीम लीडर को रिपोर्ट करेंगे। प्रोटेक्शन का काम बाहरी जानकारी जुटाना होगा, जबकि आइडियोलॉजिकल का काम आंतरिक जानकारी जुटाना होगा। अमेरिका और इजराइल में भी इसी तरह की व्यवस्था है।

युद्ध में खुफिया एजेंसी पर सवाल

ईरान और इजराइल युद्ध में तेहरान की खुफिया एजेंसी पूरी तरह विफल रही। रिपोर्ट के अनुसार, इसका परिणाम यह रहा कि इजराइल ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, इजराइल ने ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब की हत्या कर दी।

इजराइल और अमेरिका के अटैक के कारण मुज्तबा खामेनेई को अंडरग्राउंड होना पड़ा। ईरान की वायुसेना भी पूरी तरह विफल हो गई। इसे देखते हुए अब ईरान ने अपने खुफिया तंत्र में बदलाव लाने का फैसला किया है।

स्रोत: tv9hindi.com

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।