Rajdaar Times
शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

दातारपुर की 76 पंचायतों को विकास कार्यों के लिए ₹1 करोड़ 78 लाख 50 हजार की राशि वितरित

दातारपुरकी 76 पंचायतोंको विकासकार्यों के लिए ₹1 करोड़ 78 लाख 50 हजार की राशिवितरितविधायक कर्मवीर घुम्मनबोले, तलवाड़ा में…

दातारपुर की 76 पंचायतों को विकास कार्यों के लिए ₹1 करोड़ 78 लाख 50 हजार की राशि वितरित
दातारपुर की 76 पंचायतों को विकास कार्यों के लिए ₹1 करोड़ 78 लाख 50 हजार की राशि वितरित

दातारपुरकी 76 पंचायतोंको विकासकार्यों के लिए ₹1 करोड़ 78 लाख 50 हजार की राशिवितरित

विधायक कर्मवीर घुम्मनबोले, तलवाड़ा में ₹2 करोड़ की लागतसे बनेगाबस स्टैंड

आने वाले चुनावमें फिर बनेगी आम आदमीपार्टी की सरकार

दातारपुर,(एस.पी शर्मा): क्षेत्र के विकास को गति देने के उद्देश्य से आज दातारपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मन की ओर से 76 पंचायतों को विकास कार्यों के लिए लगभग 1 करोड़ 78 लाख 50 हजाररुपये की राशि वितरित की गई। इस राशि से क्षेत्र की पंचायतों में रास्तों का निर्माण, जिम, कम्युनिटी हॉल, सोलर लाइटें और खेल पार्क सहित विभिन्न विकास कार्य करवाए जाएंगे।विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मन ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से क्षेत्र में लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। वह दिन-रात जनता की सेवा में उपस्थित रहते हैं और लोगों की समस्याओं का समाधान करवाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं।विधायक ने कहा मैंने कभी भी विकास कार्य करवाते समय यह नहीं देखा कि कौन व्यक्ति किस राजनीतिक पार्टी से संबंधित है। जिस किसी ने भी अपनी समस्या लेकर मुझे फोन किया है, मैंने बिना किसी राजनीतिक भेदभाव और द्वेष के उसका काम करवाने की पूरी कोशिश की है। जनता की सेवा करना ही मेरा उद्देश्य है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को एक और बड़ी खुशखबरी देते हुए बताया कि तलवाड़ामें 2 करोड़रुपये की लागत से बस स्टैंड का निर्माणकरवाया जाएगा। उन्होंने इस परियोजना के लिए क्षेत्रवासियोंको बधाई देते हुए कहा कि इससे इलाके के लोगों को परिवहन संबंधी बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। इस मौके पर ब्लॉक समिति के अध्यक्ष बॉबी कौशल, जिला परिषद सदस्य कुलदीप कुमार, समिति सदस्य सेहवान, उपाध्यक्ष जरनैल सिंह, तलवाड़ा के बीडीपीओ, क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति तथा विभिन्न गांवों के सरपंच साहिबान उपस्थित थे।

आने वाले चुनाव में फिर बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकार: घुम्मन

आगामी विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मन ने विश्वास जताया कि आने वाले चुनाव में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और इसमें किसी प्रकार का संदेह नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि दसूहा विधानसभा क्षेत्र से भी वह भारी अंतर से जीत हासिल करेंगे। हालांकि, उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को अति आत्मविश्वास से बचने की सलाह देते हुए कहा कि चुनाव में जीत का विश्वास होने का अर्थ यह नहीं है कि कार्यकर्ता निश्चिंत होकर बैठ जाएं। पार्टी के कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों से मिलना चाहिए, उनकी समस्याओं को सुनना चाहिए और आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना चाहिए। विधायक ने कार्यकर्ताओंसे अपील की कि वे जनता के बीच सक्रिय रहें और विपक्षी पार्टियों द्वारा किए जा रहे दावों तथा लगाए जा रहे आरोपों का तथ्यों के आधार पर जवाब देते हुए उनके झूठ को जनता के सामने उजागर करें। उन्होंने कहा कि जनता के साथ लगातार संपर्क बनाए रखना और सरकार के कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाना पार्टी की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।