क्षेत्रीय एवं अंतरक्षेत्रीय युवा मेलों में शानदार प्रदर्शन, बीबी सुखविंदर कौर ने नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित
मुकेरियां,(राजदार टाइम्स): दशमेश गल्र्स कॉलेज, चक अल्लाह बख्श की छात्राओं ने क्षेत्रीय एवं अंतरक्षेत्रीय युवा मेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 50 पुरस्कार जीतकर कॉलेज और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि पर कॉलेज प्रबंधन समिति की ओर से विशेष सम्मान समारोह आयोजित कर विजेता छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। कॉलेज प्रबंधन समिति की चेयरपरसन बीबी सुखविंदर कौर ने विजेता छात्राओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा उनकी मेहनत और प्रतिभा की सराहना की। छात्राओं को बधाई देते हुए बीबी सुखविंदर कौर ने कहा कि कॉलेज की बेटियों ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर यह साबित कर दिया है कि वे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उनकी यह उपलब्धि पूरे कॉलेज के लिए गर्व और खुशी का विषय है। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रबंधन समिति विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग देने को सदैव तत्पर है। उन्होंने छात्राओं को भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत और लगन से आगे बढऩे तथा अपने माता-पिता एवं कॉलेज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कॉलेज की कार्यकारी प्रधानाचार्य डॉ.मीतू महाजन, समन्वयक डॉ.मनिंदर कौर, सहायक सदस्य मैडम मोनिका, कॉलेज के समस्त कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
दशमेश गल्र्स कॉलेज की छात्राओं ने 50 पुरस्कार जीतकर बढ़ाया कॉलेज का गौरव
क्षेत्रीय एवं अंतरक्षेत्रीय युवा मेलों में शानदार प्रदर्शन, बीबी सुखविंदर कौर ने नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानितमुकेरियां,(राजदार टाइम्स): दशमेश गल्र्स कॉलेज, चक अल्लाह बख्श की छात्राओं ने क्षेत्रीय…
यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।