Rajdaar Times
शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

दसमेश गल्र्स कॉलेज में हस्तनिर्मित आभूषण निर्माण कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का आयोजन

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर, रचनात्मकता, कौशल एवं उद्यमिता का अनूठा संगमछात्राओं ने हस्तनिर्मित आभूषणों के माध्यम से बिखेरे कला के रंगमुकेरियां,(राजदार टाइम्स): दसमेश गल्र्स कॉलेज चक्क अल्ला बख्श के…

दसमेश गल्र्स कॉलेज में हस्तनिर्मित आभूषण निर्माण कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का आयोजन
दसमेश गल्र्स कॉलेज में हस्तनिर्मित आभूषण निर्माण कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का आयोजन

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर, रचनात्मकता, कौशल एवं उद्यमिता का अनूठा संगम
छात्राओं ने हस्तनिर्मित आभूषणों के माध्यम से बिखेरे कला के रंग
मुकेरियां,(राजदार टाइम्स): दसमेश गल्र्स कॉलेज चक्क अल्ला बख्श के फैशन डिजाइनिंग विभाग द्वारा ढ्ढक्त्रष्ट ढ्ढक्त्रष्ट के तत्वावधान में ‘अर्न बाय लर्न योजना’ तथा कौशल विकास प्रकोष्ठ के सहयोग से 23 अक्टूबर, 2026 को हस्तनिर्मित आभूषण निर्माण कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को निखारना, उनके व्यावहारिक कौशल को विकसित करना तथा उनमें उद्यमशीलता की भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यशाला में हस्तनिर्मित आभूषण डिजाइनर सुश्री मोहनी शर्मा ने संसाधन व्यक्ति के रूप में शिरकत की। उन्होंने छात्राओं को विभिन्न सामग्रियों एवं तकनीकों का उपयोग करके आकर्षक हस्तनिर्मित आभूषण तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। छात्राओं ने आभूषण निर्माण की विभिन्न विधियों को सीखते हुए अपनी कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। कार्यशाला के अंतर्गत आयोजित प्रदर्शनी में छात्राओं द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित आभूषण प्रदर्शित किए गए, जो उनकी मेहनत, कलात्मक कौशल और सृजनात्मक सोच का सुंदर उदाहरण बने। कॉलेज की प्राचार्या डॉ.मीतू महाजन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कौशल-आधारित गतिविधियाँ छात्राओं के सर्वांगीण विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस प्रकार की कार्यशालाएँ छात्राओं को अपने हुनर को पहचानने, व्यावहारिक दक्षता हासिल करने तथा आय अर्जित करने के नए अवसर तलाशने के लिए प्रेरित करती हैं। फैशन डिजाइनिंग विभाग की विभागाध्यक्षा श्रीमती पूनम शर्मा तथा आयोजन समिति की सदस्य सहायक प्राध्यापिकाओं श्रीमती अकविंदर कौर एवं श्रीमती दलजीत कौर ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। श्री गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सरदार रविंदर सिंह चक्क सदस्य एसजीपीसी श्री अमृतसर एवं समस्त समिति सदस्यों ने इस रचनात्मक पहल की सराहना करते हुए विभाग को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने छात्राओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने तथा स्वरोजग़ार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्राओं को अपनी प्रतिभा पहचानने, स्वरोजग़ार की संभावनाएँ तलाशने और भविष्य में सफल उद्यमी बनने की दिशा में आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करती हैं। यह कार्यशाला छात्राओं के लिए अपनी रचनात्मकता को व्यावहारिक कौशल में बदलने तथा भविष्य में स्वरोजग़ार के नए अवसर तलाशने की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध हुई।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।