Rajdaar Times
शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

दादा-दादी व नाना-नानी बच्चों के व्यक्तित्व को निखारने और सांस्कृतिक परंपराओं को संजोने में अहम निभाते हैं भूमिका : सचिन समियाल

मुकेरियां,(राजदार टाइम्स): कैम्ब्रिज ओवरसीज़ स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे (दादा-दादी एवं नाना-नानी दिवस) बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के जीवन में बुजुर्गों…

दादा-दादी व नाना-नानी बच्चों के व्यक्तित्व को निखारने और सांस्कृतिक परंपराओं को संजोने में अहम निभाते हैं भूमिका : सचिन समियाल
दादा-दादी व नाना-नानी बच्चों के व्यक्तित्व को निखारने और सांस्कृतिक परंपराओं को संजोने में अहम निभाते हैं भूमिका : सचिन समियाल

मुकेरियां,(राजदार टाइम्स): कैम्ब्रिज ओवरसीज़ स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे (दादा-दादी एवं नाना-नानी दिवस) बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के जीवन में बुजुर्गों के प्रेम, ज्ञान और अमूल्य योगदान को सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल नीतू जौहरी ने बताया कि इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। इनमें नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियाँ शामिल थीं, जिन्होंने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के माध्यम से दादा-दादी, नाना-नानी और पोते-पोतियों व नाती-नातिनों के बीच प्रेमपूर्ण संबंधों को दर्शाते हुए प्यार, सम्मान और पारिवारिक मूल्यों के महत्त्व को उजागर किया गया। स्कूल की चेयरपर्सन शिखा समियाल और मैनेजिंग डायरेक्टर सचिन समियाल ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग बच्चों के व्यक्तित्व को निखारने और सांस्कृतिक परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रिंसिपल नीतू जौहरी ने कहा कि दादा-दादी और नाना-नानी बच्चों के लिए प्रेम, ज्ञान और मार्गदर्शन के अमूल्य स्रोत हैं। उनका अनुभव और स्नेह बच्चों के नैतिक एवं भावनात्मक विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान देता है। यह समारोह बुजुर्गों के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता की भावना को समर्पित रहा। इसने विभिन्न पीढ़ियों के बीच प्रेम और आपसी जुड़ाव को और मजबूत बनाने का संदेश दिया, जो सराहनीय है।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।