Rajdaar Times
शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

भाजपा के संगठन मंत्री मंथरी श्रीनिवासुलु के दातारपुर पहुंचने पर एडवोकेट राजगुलजिंदर सिद्धू ने किया गर्मजोशी से स्वागत

दातारपुर,(एसपी शर्मा शास्त्री): भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री मंथरी श्रीनिवासुलु के यहाँ पहुंचने पर भाजपा किसान सेल के जिला अध्यक्ष एडवोकेट राजगुलजिंदर सिंह सिद्धू द्वारा फूलों का गुलदस्ता भेंट…

भाजपा के संगठन मंत्री मंथरी श्रीनिवासुलु के दातारपुर पहुंचने पर एडवोकेट राजगुलजिंदर सिद्धू ने किया गर्मजोशी से स्वागत
भाजपा के संगठन मंत्री मंथरी श्रीनिवासुलु के दातारपुर पहुंचने पर एडवोकेट राजगुलजिंदर सिद्धू ने किया गर्मजोशी से स्वागत

दातारपुर,(एसपी शर्मा शास्त्री): भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री मंथरी श्रीनिवासुलु के यहाँ पहुंचने पर भाजपा किसान सेल के जिला अध्यक्ष एडवोकेट राजगुलजिंदर सिंह सिद्धू द्वारा फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक जंगी लाल महाजन, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास, भाजपा ओबीसी सैल के जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह पप्पू, नवदीप सिंह विर्क, डॉ.सुखदेव सिंह, इंद्रपाल सिंह संधू, रघुनाथ राणा, परमजीत ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। एडवोकेट राजगुलजिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ संगठन मंत्री का दातारपुर पहुंचने पर स्वागत करना उनके लिए गर्व और खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन और सभी कार्यकर्ताओं की एकजुटता बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जनता तक पहुंचाने के लिए पूरी लगन और निष्ठा से कार्य कर रहा है। वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन से पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा होगा।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।