Rajdaar Times
शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर गोल्डन चौक में विशाल भंडारे का आयोजन

नगर परिषद अध्यक्ष अनूप भट्टी ने संगत को दी बधाईमानवता की सेवा एवं भाईचारे का दिया संदेशमुकेरियां,(राजदार टाइम्स): भगवान वाल्मीकि जी महाराज के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय गोल्डन चौक में…

भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर गोल्डन चौक में विशाल भंडारे का आयोजन
भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर गोल्डन चौक में विशाल भंडारे का आयोजन

नगर परिषद अध्यक्ष अनूप भट्टी ने संगत को दी बधाई
मानवता की सेवा एवं भाईचारे का दिया संदेश
मुकेरियां,(राजदार टाइम्स): भगवान वाल्मीकि जी महाराज के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय गोल्डन चौक में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान वाल्मीकि जी महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर धार्मिक माहौल बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने सेवा कार्यों में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। नगर परिषद अध्यक्ष अनूप भट्टी ने समस्त संगत को भगवान वाल्मीकि जी महाराज के प्रकट दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी महाराज का जीवन और उनकी शिक्षाएं समाज को सत्य, सदाचार, समानता और मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देती हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सद्भावना को और भी मजबूत किया जा सकता है। नगर परिषद अध्यक्ष भट्टी ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ-साथ लोगों में सेवा, सहयोग और परोपकार की भावना को भी बढ़ावा देते हैं। भंडारे जैसे सेवा कार्य भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं का अभिन्न अंग हैं, जो मिल-जुलकर रहने तथा जरूरतमंदों की सहायता करने का संदेश देते हैं। आयोजकों की तरफ से भंडारे में पहुंचने वाली संगत के लिए प्रसाद की उचित व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ सेवा कार्यों में सहयोग दिया। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने भी भगवान वाल्मीकि जी महाराज के प्रकट दिवस की बधाई देते हुए सभी से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की। इस समय पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गुलशन भट्टी, हरीश भट्टी, कमल खोसला, प्रदीप सिंह पलाहा, अनिल कुमार, राजेश रत्तू, नरेश मन्हास, विशाल हंस बब्बू, अजय कुमार, अनिल मट्टू, बंटी भट्टी, वरुण, गौतम, प्रिंस खोसला, केसर कंडियारा, मुन्ना गिल, अमन मन्ना, नन्ना, अपु भट्टी, रोमी गिल, सुरिंदर कुमार, वरियाम दास, जसपाल, कुमार पेंटर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।