Rajdaar Times
रविवार, 22 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

झिरी मेले की तैयारियों का IGP जम्मू, DC और SSP ने लिया जायजा

23 नवंबर से 3 दिसंबर तक आयोजित होगा वार्षिक झिरी मेलाश्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देशजम्मू, (बिट्टा काटल): जम्मू के प्रसिद्ध वार्षिक झिरी मेले को लेकर…

झिरी मेले की तैयारियों का IGP जम्मू, DC और SSP ने लिया जायजा
झिरी मेले की तैयारियों का IGP जम्मू, DC और SSP ने लिया जायजा

23 नवंबर से 3 दिसंबर तक आयोजित होगा वार्षिक झिरी मेला

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

जम्मू, (बिट्टा काटल): जम्मू के प्रसिद्ध वार्षिक झिरी मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी आमद को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी कड़ी में IGP जम्मू ज़ोन तेजिंदर सिंह, डिप्टी कमिश्नर (DC) जम्मू मिंगा शेरपा और SSP जम्मू जोगिंदर सिंह ने संयुक्त रूप से झिरी मेले के आयोजन स्थल का दौरा कर तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया।

23 नवंबर से 3 दिसंबर तक आयोजित होने वाले इस वार्षिक मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए अधिकारियों ने विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा प्रबंधों, यातायात व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग, अग्निशमन सेवाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं को विशेष रूप से परखा गया।

अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से मेले के दौरान किए जाने वाले प्रबंधों की जानकारी हासिल की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके साथ ही यातायात को सुचारू बनाए रखने, वाहनों की उचित पार्किंग व्यवस्था करने तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम पहले से सुनिश्चित किए जाएं। मेले में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने, पुलिस की तैनाती, यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। वहीं, किसी भी अप्रिय घटना या आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग और स्वास्थ्य विभाग को भी पूरी तरह तैयार रहने को कहा गया।

IGP जम्मू ज़ोन तेजिंदर सिंह, DC मिंगा शेरपा और SSP जोगिंदर सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ काम करने तथा सभी व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए। प्रशासन का उद्देश्य है कि 23 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलने वाला झिरी मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो तथा यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।