स्वीप के तहत लेख लेखन एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन, विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित
होशियारपुर,(राजदार टाइम्स): पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव-2027 के मद्देनजर मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के तहत विधानसभा हलका 043 होशियारपुर में लेख लेखन एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह आयोजन डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के नेतृत्व तथा चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारी (ईआरओ) एवं एसडीएम होशियारपुर परमप्रीत सिंह, के दिशा-निर्देशों के तहत करवाया गया। इन प्रतियोगिताओं में विधानसभा क्षेत्र होशियारपुर के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने लोकतंत्र, मतदान के अधिकार, नैतिक मतदान और चुनाव प्रक्रिया से संबंधित विषयों पर अपने विचार एवं ज्ञान का प्रदर्शन किया

एसडीएम परमप्रीत सिंह ने विशेष रूप से पहुंचकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा वर्ग लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय चुनाव आयोग की मतदाता जागरूकता अभियान के साथ स्वयंसेवकों के रूप में जुड़ने और समाज में अधिक से अधिक मतदान करने तथा नैतिक मतदान का संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। एसडीएम ने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। युवाओं को अपने परिवारों और आसपास के लोगों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना चाहिए, ताकि चुनाव प्रक्रिया में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।