Rajdaar Times
शनिवार, 21 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

Premnath Malhotra की बर्थ एनिवर्सरी: पाकिस्तानी जन्मे भारतीय एक्टर की अद्वितीय कहानी

पाकिस्तान में जन्मे प्रेम नाथ मल्होत्रा की 21 नवंबर को बर्थ एनिवर्सरी है; आर्मी ट्रेनिंग छोड़ मुंबई आए, कपूर परिवार से गहरा रिश्ता और 100+ फिल्मों का करियर.

Premnath Malhotra की बर्थ एनिवर्सरी: पाकिस्तानी जन्मे भारतीय एक्टर की अद्वितीय कहानी
पाकिस्तान में जन्मे थिएटर-से पर्दे तक पहुँचे भारतीय अभिनेता प्रेम नाथ मल्होत्रा की 21 नवंबर को बर्थ एनिवर्सरी है, जिनका करियर बॉलीवुड में खास मुकाम रहा.

Premnath Malhotra Birth Anniversary: हिंदी सिनेमा में ऐसे कई एक्टर हुए, जिन्होंने कई शानदार फिल्में दीं. पर आज हम जिनकी बात कर रहे हैं, उनका उनका अंदाज हमेशा सबसे अलग रहा. कभी हीरो बनकर उन्होंने दिल जीता, तो कभी दमदार विलेन के रोल में लोगों को हैरान किया. ‘बॉबी’, ‘तीसरी मंजिल’, ‘शोर’, ‘जॉनी मेरा नाम’ और ‘रोटी कपड़ा और मकान’… यह वो फिल्में हैं, जिनमें उनकी एक्टिंग देखकर हर किसी ने तारीफ की. यह एक्टर कोई और नहीं, बल्कि प्रेम नाथ मल्होत्रा हैं, जिनकी आज यानी 21 नवंबर को बर्थ एनिवर्सरी है. एक्टर का जन्म पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था. बंटवारे के बाद उनका परिवार भारत आ गया. शुरुआती दिनों में उनके पिता चाहते थे कि बेटा देश की सेवा करे. जिसके चलते उन्होंने आर्मी में भर्ती होने के लिए ट्रेनिंग भी शुरू कर दी थी.

लेकिन उनके अंदर तो एक्टिंग की लौ जल रही थी, तो एक दिन वो चुपचाप आर्मी की ट्रेनिंग छोड़कर मुंबई भाग गए. मुंबई आकर उन्होंने पृथ्वी थिएटर ज्वाइन किया और यहीं से उनकी किस्मत बदल गई. बड़े पर्दे पर कदम रखते ही वो छा गए. लेकिन उनकी निजी जिंदगी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही. एक वक्त था जब उनका दिल खूबसूरती की मल्लिका मधुबाला पर आ गया था. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, लेकिन जब उन्हें पता चला कि मधुबाला और दिलीप कुमार एक-दूसरे से प्यार करते हैं, तो उन्होंने खुद को पीछे खींच लिया. उन्होंने अपनी मोहब्बत की कुर्बानी दे दी.

प्रेम नाथ का कपूर परिवार से रिश्ता

प्रेम नाथ का कपूर खानदान से भी बेहद खास और गहरा रिश्ता था. उनकी बहन कृष्णा मल्होत्रा की शादी हिंदी सिनेमा के शोमैन राज कपूर से हुई थी. इस नाते प्रेम नाथ, ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और राजीव कपूर के सगे मामा लगते थे. प्रेम नाथ ने अपनी मेहनत और जुनून से बॉलीवुड में एक अलग मुकाम हासिल किया. हीरो से लेकर विलेन और कैरेक्टर रोल तक… उन्होंने हर किरदार को पर्दे पर जिंदा कर दिया. उनकी फिल्में और उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से आज भी सिनेमा प्रेमियों के बीच मशहूर हैं.

इंडस्ट्री छोड़ कहां चले गए थे?

करियर के शिखर पर पहुंचने के बाद उनकी जिंदगी में एक ऐसा दौर भी आया, जब उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप होने लगीं. इससे वो इतने निराश हुए कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी. यूं तो वो धार्मिक भी थे. पर जब करियर नीचे जाने लगा, तो वो सब कुछ त्यागकर संन्यासी बन गए. और हिमालय की वादियों में शांति की तलाश में निकल पड़े. हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने फिर से सिनेमा की दुनिया में जोरदार वापसी की थी. 3 नवंबर 1992 को 65 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था. दरअसल प्रेम नाथ उन एक्टर्स में एक हैं, जिन्होंने चार दशकों के करियर के दौरान 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था.

स्रोत: tv9hindi.com

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।