Rajdaar Times
गुरुवार, 19 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

विपक्ष के नेता राहुल गांधी के अमेरिका दौरे तथा अर्थव्यवस्था संबंधी बयान पर नितिन नवीन ने किया पलटवार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे जालंधर, डेरा सचखंड बल्लां में संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वादश्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित 16 दिवसीय ‘समरसता संकल्प…

विपक्ष के नेता राहुल गांधी के अमेरिका दौरे तथा अर्थव्यवस्था संबंधी बयान पर नितिन नवीन ने किया पलटवार
विपक्ष के नेता राहुल गांधी के अमेरिका दौरे तथा अर्थव्यवस्था संबंधी बयान पर नितिन नवीन ने किया पलटवार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे जालंधर, डेरा सचखंड बल्लां में संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद
श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित 16 दिवसीय ‘समरसता संकल्प यात्रा’ को दिखाई हरी झंडी
जालंधर,(राजदार टाइम्स): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को अपने पंजाब दौरे के दौरान जालंधर पहुंचे। आदमपुर स्थित श्री गुरु रविदास जी महाराज एयरपोर्ट पर पहुंचने पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
डेरा सचखंड बल्लां में माथा टेककर संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद...
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन डेरा सचखंड बल्लां पहुंचने पर उन्होंने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के मंदिर में माथा टेककर पूजा-अर्चना की तथा गुरु महाराज के समक्ष नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास जी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने संत समाज के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात कर श्री गुरु रविदास जी महाराज की शिक्षाओं, सामाजिक समरसता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के महत्व पर चर्चा की।
रायपुर गांव से 16 दिवसीय ‘समरसता संकल्प यात्रा’ का शुभारंभ...
नितिन नवीन का जालंधर दौरा श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रव्यापी ‘समरसता संकल्प यात्रा’ के शुभारंभ के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहा। डेरा सचखंड बल्लां में माथा टेकने और संत निरंजन दास जी से आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने जालंधर के रायपुर गांव से इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने श्री गुरु रविदास जी महाराज के विचारों और उनकी शिक्षाओं को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। यात्रा का उद्देश्य गुरु रविदास जी के समानता, सामाजिक न्याय, आपसी भाईचारे और मानवता के संदेश को देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाना है।
सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी यात्रा...

जानकारी के अनुसार यात्रा सात राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी। यात्रा के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन, दर्शन और समाज सुधार से जुड़े विचारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। यात्रा के दौरान सामाजिक समानता, जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर आपसी सद्भाव, मानवता और एकजुटता का संदेश दिया जाएगा। इस राष्ट्रव्यापी अभियान का समापन वाराणसी (काशी) में होगा।
पंजाब की भगवंत मान सरकार पर नशे और विकास के मुद्दे पर साधा निशाना...
रायपुर गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार पर आरोप लगाया कि उसके कार्यकाल में पंजाब का विकास प्रभावित हुआ है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब के युवाओं को नशे की समस्या से मुक्ति दिलाने और उन्हें बेहतर भविष्य देने के वादे किए गए थे, लेकिन सरकार युवाओं को सही दिशा देने में नाकाम रही है। उन्होंने नशे के मुद्दे को पंजाब के भविष्य और युवाओं से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

राहुल गांधी के अमेरिका दौरे तथा अर्थव्यवस्था संबंधी बयान पर भी किया पलटवार...
अपने संबोधन के दौरान नितिन नवीन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी के अमेरिका दौरे और वहां भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर दिए गए बयानों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता विदेशों में जाकर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली टिप्पणियां करते हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि भारत की इकोनॉमी डिजास्टर नहीं है, बल्कि राहुल गांधी की मानसिकता डिजास्टर है। उनके इस बयान के साथ जनसभा में कांग्रेस और भाजपा के बीच आर्थिक मुद्दों को लेकर जारी राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी चर्चा का विषय बने।
भाजपा नेताओं तथा संत समाज के प्रतिनिधियों की रही मौजूदगी...
कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पार्टी पदाधिकारी, स्थानीय कार्यकर्ता और संत समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे। नितिन नवीन के जालंधर दौरे को श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित धार्मिक एवं सामाजिक समरसता अभियान से जोडक़र देखा गया।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।