Rajdaar Times
गुरुवार, 19 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

विधायक घुम्मण ने गांव टोहलू को भेंट किया स्टील का पानी का टैंकर

लगातार दूसरी बार आप की टिकट मिलने पर पार्टी हाईकमान का जताया आभारदातारपुर,(एसपी शर्मा शास्त्री): कंडी क्षेत्र में आजादी के बाद लंबे समय तक पेयजल आपूर्ति की समस्या बनी रही है। इस समस्या के समाधान के…

विधायक घुम्मण ने गांव टोहलू को भेंट किया स्टील का पानी का टैंकर
विधायक घुम्मण ने गांव टोहलू को भेंट किया स्टील का पानी का टैंकर

लगातार दूसरी बार आप की टिकट मिलने पर पार्टी हाईकमान का जताया आभार
दातारपुर,(एसपी शर्मा शास्त्री): कंडी क्षेत्र में आजादी के बाद लंबे समय तक पेयजल आपूर्ति की समस्या बनी रही है। इस समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यह बात विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मण ने गांव टोहलू में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अपने मौजूदा कार्यकाल में उन्होंने पूरी तन्मयता के साथ प्रयास किया है कि क्षेत्र के लोगों को पेयजल की किल्लत से निजात मिल सके। इसके लिए पेयजल आपूर्ति योजनाओं को सुचारू रूप से चलाने के साथ-साथ जरूरतमंद गांवों को स्टील के पानी के टैंकर भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। विधायक ने कहा कि इसी कड़ी में आज गांव टोहलू के निवासियों को स्टील का टैंकर भेंट किया गया है। जिला परिषद फंड से प्राप्त ग्रांट के माध्यम से उपलब्ध करवाया गया यह टैंकर गांव के लोगों को निशुल्क पानी की सप्लाई उपलब्ध करवाने में सहायक होगा।
लगातार दूसरी बार टिकट मिलने पर हाईकमान का जताया आभार...
विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मण ने आम आदमी पार्टी की ओर से दसूहा विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार उम्मीदवार बनाए जाने पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वाहेगुरु की असीम कृपा से पार्टी ने एक बार फिर इस सेवक पर विश्वास जताते हुए दसूहा क्षेत्र की सेवा करने का अवसर दिया है। घुम्मण ने इस भरोसे के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा पार्टी के समस्त हाईकमान का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने विश्वास जताया कि दसूहा के समझदार और नेकदिल मतदाता इस बार भी उन्हें पहले से अधिक प्यार, सम्मान और समर्थन देंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि जिस तरह वह अब तक दिन-रात लोगों के बीच रहकर उनकी सेवा करते आए हैं, उसी तरह भविष्य में भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनके लिए चुनाव लडऩा केवल राजनीतिक अवसर नहीं, बल्कि जनता की सेवा करने की जिम्मेदारी है। विधायक ने स्पष्ट किया कि दसूहा विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करवाना, लोगों की समस्याओं का समाधान करना और जनता के विश्वास पर खरा उतरना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मण का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य कुलदीप कुमार, सचिव रणजीत, सरपंच धर्मवीर शर्मा, पहलवान शशि, नीलम कुमार, गुरबख्श कौर, कैप्टन बहादुर, निशा पंच, बाबा महेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, पुनीत कुमार, किरण कुमारी, सरपंच बलविंदर तथा सरपंच गुरदीप मंगू मेहरा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।