विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने हासिल किए अनेक स्थान, विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित
तलवाड़ा,(एसपी शर्मा शास्त्री): सर्वहितकारी शिक्षा समिति पंजाब की ओर से विद्या मंदिर होशियारपुर में आयोजित दो दिवसीय विभागीय बाल शिविर उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस शिविर में सर्वहितकारी विद्या मंदिर तलवाड़ा के 61 विद्यार्थियों ने भाग लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व लोकसभा सदस्य अविनाश राय खन्ना तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर के दौरान शिशु वर्ग एवं बाल वर्ग के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के परिणामों में शिशु वर्ग में सर्वहितकारी विद्या मंदिर तलवाड़ा का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने भजन गायन, समूह गान, कबाड़ से जुगाड़ तथा दोहे एवं चौपाइयों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं चित्रकला, कविता वाचन, छद्म वेश एवं मोनो एक्टिंग में द्वितीय तथा लोक नृत्य में तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार बाल वर्ग में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मौलिक लेखन (अंग्रेजी) में प्रथम, मौलिक लेखन (हिंदी) में प्रथम एवं तृतीय तथा भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त अभिनय गीत एवं रस्सी कूद में द्वितीय, लोक नृत्य में द्वितीय तथा शब्द गायन एवं एकात्मता स्तोत्र में तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका श्रीमती अंजू शर्मा एवं प्रधानाचार्या श्रीमती जनेश बाला ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर निदेशिका श्रीमती अंजू शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के बाल शिविर बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आत्मविश्वास, अनुशासन, सहयोग एवं रचनात्मकता विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। प्रतियोगिताओं में भाग लेना भी अपने आप में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। निरंतर प्रयास, परिश्रम और सकारात्मक सोच के माध्यम से विद्यार्थी जीवन में नई ऊंचाइयां प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं प्रधानाचार्या श्रीमती जनेश बाला ने भी सभी प्रतिभागियों एवं विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं तथा उनकी तैयारी और मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अध्यापकों के प्रयासों की सराहना की। इस समय पर बाल शिविर में विद्यार्थियों के साथ मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित अध्यापिकाएं नेहा द्विवेदी, कंचन चौधरी, पल्लवी शर्मा एवं सुमन बाला भी मौजूद रहीं।
विभागीय बाल शिविर में शिशु वर्ग में सर्वहितकारी तलवाड़ा का रहा शानदार प्रदर्शन
विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने हासिल किए अनेक स्थान, विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजिततलवाड़ा,(एसपी शर्मा शास्त्री): सर्वहितकारी शिक्षा समिति पंजाब की ओर से विद्या मंदिर होशियारपुर में…
यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।