हवालात की नींद: रात में अच्छी नींद के लिए क्या करना चाहिए
रात में अच्छी नींद हमारी ओवरऑल हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए बेहद जरूरी होती है, लेकिन आज के समय में ज्यादातर लोग देर रात तक जागते रहते हैं. कुछ लोगों को समस्या होती है कि रात में नींद बार-बार खुल जाती है. इससे सुबह फ्रेश महसूस नहीं होता है और हमारा मॉर्निंग रूटीन भी इसलिए स्ट्रेस फुल रहता है और दिन में भी आलस आता रहता है. रात में अच्छी नींद के लिए बस आपको कुछ सिंपल तरीके अपनाने होते हैं.
अच्छी नींद आपके शरीर के साथ ही दिमाग को भी रिलैक्स रखने में मदद करती है. राज शमानी के पॉडकास्ट में मशहूर न्यूट्रिशन **सोनिया नारंग** ने रात में गहरी नींद के लिए बेहद सिंपल से टिप्स दिए हैं, जिसे आप डेली रूटीन में फॉलो कर सकते हैं. चलिए जान लेते हैं डिटेल में.
हाथ-मुंह धोकर सोएं
गहरी और अच्छी नींद के लिए जरूरी है कि आप हाथ-पैर और मुंह धोकर ही बिस्तर पर जाएं. इससे दिनभर की थकान कम होती है और इससे आप ताजगी महसूस करते हैं, जिससे बेहतर नींद पाने में मदद मिलती है. इसके अलावा दिनभर की धूल- मिट्टी ऑयल, बैक्टीरिया, पसीने की चिपचिपाहट कम होती है. इससे आपको संक्रमण होने का खतरा नहीं रहता है और त्वचा हेल्दी रहती है.
कमरे की लाइटिंग पर ध्यान दें
न्यूट्रिशनिस्ट **सोनिया नारंग** ने बताया, सोने से पहले अपने कमरे की लाइटिंग पर ध्यान देना चाहिए जैसे तेज रोशनी के बल्ब बंद कर दें और बस कमरे में हल्की रोशनी होनी चाहिए जो चुभती हुई महसूस न हो. जैसे सारी लाइट ऑफ करने के बाद कमरे मे साइड लैंप ऑन कर दें. आप चाहे तो बाद में इसे भी बंद कर सकते हैं.
कंबल लेकर सोना
नींद न आ रही हो तो आप अपने कमरे को बिल्कुल ठंडा कर लीजिए और फिर एक भारी कंबल लें. इससे आपको गर्माहट के साथ ही बहुत सुरक्षित महसूस होगा और आप बेहतर सो पाएंगे.
किताब पढ़ने की आदत
एक्सपर्ट कहती हैं कि सोने से पहले किताब पढ़ें ये भले ही ओल्ड स्कूल साउंड करता है, लेकिन किताब पढ़ना, बस शायद दो पन्ने. इसका बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है गहरी नींद पर, आपके ध्यान पर, आपकी एकाग्रता पर. तो अगली बार अगर नींद न आए तो रात में अपनी पसंद का कुछ अच्छा पढ़ें.
दीवार पर पैर लगाएं
एक्सपर्ट का कहना है कि ऑन वॉल भी बहुत अच्छी चीज है बढ़िया नींद के लिए. आप पलंग पर पीठ के बल लेट जाएं और अपने पैरों को दीवार पर सीधा लगा लें . इस दौरान आपकी रीढ़ आराम से बिस्तर पर टिकी होनी चाहिए. यह विपरीत करणी आसन होता है, जिसे करने से नर्वस सिस्टम को शांत करने में मदद मिलती है, पैरों की सूजन भी कम होती है और नींद अच्छी आती है.
शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं.
स्रोत: tv9hindi.com



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।