नौ दिवसीय संध्या संकीर्तन से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर, 15 नवंबर को होगा विशाल भगवती जागरण; 17 नवंबर को सुंदरकांड पाठ का आयोजन
फगवाड़ा, (शिव कौड़ा): श्री हनुमान मंदिर, कटैहरा चौक फगवाड़ा में 42वां मूर्ति स्थापना दिवस 18 नवंबर को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में 10 से 18 नवंबर तक प्रतिदिन शाम 7 से रात 10 बजे तक संध्या संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान श्री हनुमान जी एवं प्रभु श्री राम जी का गुणगान कर रहे हैं। जानकारी देते हुए मंदिर प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन अरुण खोसला एवं प्रधान इशु खोसला ने बताया कि मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 15 नवंबर को दूसरा विशाल भगवती जागरण करवाया जाएगा। जागरण के लिए मां ज्वाला जी से पवित्र ज्योति लाई जाएगी। इसमें प्रसिद्ध गायक लविश कुमार एंड म्यूजिकल ग्रुप मां भगवती का गुणगान करेंगे। वहीं, 17 नवंबर को शाम 7 बजे श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि 18 नवंबर को प्रातः 5 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी तथा सुबह 7:30 बजे ध्वजारोहण की रस्म पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश एवं श्रीमती अनीता सोम प्रकाश द्वारा निभाई जाएगी। मंदिर कमेटी पदाधिकारियों के अनुसार 10 से 18 नवंबर तक आयोजित संध्या संकीर्तन में मंदिर की महिला संकीर्तन मंडली के अलावा सोनिया लाडली फगवाड़ा, अमित शालू फगवाड़ा, सिल्की शर्मा गोराया, सुरेंद्र मेहरा कपूरथला, सुखबीर बिट्टू कपूरथला, सनी शर्मा, ऋषि चोपड़ा श्री कुंज बिहारी संकीर्तन मंडल फगवाड़ा तथा विक्की ढींगरा फगवाड़ा सहित विभिन्न भजन गायक एवं संकीर्तन मंडल प्रभु का गुणगान करेंगे। उन्होंने बताया कि 10 नवंबर को सोनिया लाडली तथा 11 नवंबर को गायक अमित शालू ने भावपूर्ण भजनों के माध्यम से महावीर हनुमान जी का गुणगान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।
10 नवंबर के संकीर्तन में बंसल इलेक्ट्रॉनिक्स, बांगर रोड के राकेश बंसल ने मुख्य यजमान के रूप में सेवा निभाई। वहीं, 11 नवंबर के संकीर्तन में श्रीमती सुरेखा सूद एवं सूक्षम सूद (दिल्ली) तथा श्रीमती सिमरन अरोड़ा एवं राजन अरोड़ा (फगवाड़ा) मुख्य यजमान रहे। कार्यक्रम के अंत में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया तथा श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सरपरस्त मनजीत सिंह चाना, दीपक खोसला, अनिल ओहरी, सुरेंद्र शिंगारी, राजकुमार जैन, प्रधान अरुण खोसला, कैशियर सुनील सूद, उपप्रधान आशु शर्मा, महासचिव कुणाल खोसला, नितिन चड्ढा और लाडी खोसला सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
श्री हनुमान मंदिर कटैहरा चौक में 42वां मूर्ति स्थापना दिवस 18 नवंबर को मनाया जाएगा
नौ दिवसीय संध्या संकीर्तन से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर, 15 नवंबर को होगा विशाल भगवती जागरण; 17 नवंबर को सुंदरकांड पाठ का आयोजनफगवाड़ा, (शिव कौड़ा): श्री हनुमान मंदिर, कटैहरा चौक फगवाड़ा में 42वां…



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।