Rajdaar Times
शनिवार, 14 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

एसपीएन कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुकेरियां में अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता ‘हुनर-2026’ शानदार ढंग से संपन्न

मुकेरियां,(राजदार टाइम्स): एस.पी.एन कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा एस.पी.एन कॉलेज मुकेरियां के परिसर में वार्षिक अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता ‘हुनर-2026-27’ का आयोजन बड़े उत्साह एवं जोश के साथ…

एसपीएन कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुकेरियां में अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता ‘हुनर-2026’ शानदार ढंग से संपन्न
एसपीएन कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुकेरियां में अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता ‘हुनर-2026’ शानदार ढंग से संपन्न

मुकेरियां,(राजदार टाइम्स): एस.पी.एन कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा एस.पी.एन कॉलेज मुकेरियां के परिसर में वार्षिक अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता ‘हुनर-2026-27’ का आयोजन बड़े उत्साह एवं जोश के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के 15 से अधिक स्कूलों के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा अपनी रचनात्मक, बौद्धिक एवं कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। जानकारी देते हुए ‘हुनर’ प्रतियोगिता की आयोजक एवं एस.पी.एन कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की इंचार्ज प्रो.मनदीप कौर ने बताया कि यह संपूर्ण कार्यक्रम एस.पी.एन कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रबंधकीय समिति एवं स्कूल के डायरेक्टर डॉ.समीर शर्मा के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को एक साझा मंच प्रदान करना तथा उनकी प्रतिभा एवं कौशल को निखारना है। कार्यक्रम के दौरान जूनियर एवं सीनियर वर्ग के कुल 10 विभिन्न मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें वर्किंग मॉडल, पोस्टर डिस्प्ले, कोलाज मेकिंग, एकल लोकगीत, एकल नृत्य, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, क्विज, वाद-विवाद, बिना आग के खाना बनाना तथा मेहंदी लगाना आदि प्रतियोगिताएं शामिल थीं। कॉलेज प्रबंधकीय समिति के सचिव संजीव आनंद ने मुख्य अतिथि के रूप में, जबकि प्रबंधकीय समिति के ऑडिटर डॉ.राजेश लखनपाल ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्कूल के डायरेक्टर डॉ.समीर शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी हमारे देश का भविष्य हैं। विद्यार्थियों को स्कूल स्तर से ही भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण व्यक्तित्व के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एस.पी.एन कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऐसे अवसर उपलब्ध करवाने के लिए सदैव प्रयासरत रहता है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न स्कूलों से आए शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। डॉ.राजेश लखनपाल (ऑडिटर, प्रबंधकीय समिति) ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थियों को प्रत्येक प्रतियोगिता में पूरे उत्साह के साथ भाग लेना चाहिए तथा बार-बार प्रयास करते हुए अपनी उपलब्धियों को और बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक मेहनत करने और अपनी प्रतिभा एवं कौशल को निरंतर विकसित करने के लिए प्रेरित किया। संजीव आनंद सचिव प्रबंधकीय समिति ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी के अंदर कोई न कोई विशेष कौशल एवं प्रतिभा मौजूद होती है। आवश्यकता केवल उसे पहचानने और निखारने की है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी छिपी हुई प्रतिभा को सामने लाने के लिए ऐसे अवसरों का भरपूर लाभ उठाना चाहिए तथा पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी योग्यता का प्रदर्शन करना चाहिए। इस संपूर्ण ‘हुनर’ प्रतियोगिता की ओवरऑल जूनियर ट्रॉफी में सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, मुकेरियां ने प्रथम, एस.वी.जे.सी डी.ए.वी पब्लिक स्कूल दसूहा ने द्वितीय तथा एस.पी.एन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक हाई स्कूल मुकेरियां ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार ओवरऑल सीनियर ट्रॉफी में जे.बी.के.एस.सी.एम कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुकेरियां ने प्रथम, गुरु नानक पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नौशहरा पत्तन ने द्वितीय तथा एस.पी.एन कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुकेरियां ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन की भूमिका डॉ.गुरप्रीत कौर एवं प्रो.जसविंदर कौर ने बखूबी निभाई। इस अवसर पर स्कूल इंचार्ज प्रो.मनदीप कौर ने एस.पी.एन कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रबंधकीय समिति एवं स्कूल के डायरेक्टर डॉ. समीर शर्मा, विभिन्न स्कूलों से पहुंचे प्रिंसिपलों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का कार्यक्रम की सफलता में दिए गए बहुमूल्य योगदान एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।