Rajdaar Times
सोमवार, 9 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

सरकारी कॉलेज टांडा में मनाई गई ‘ग्रीन दिवाली

पटाखों से दूरी बनाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशमिट्टी के दीये जलाकर छात्रों ने मनाया रोशनी का त्योहारटांडा,(राजदार टाइम्स): ज्ञानी करतार सिंह मेमोरियल सरकारी कॉलेज टांडा में प्रिंसिपल डॉ.शशि…

सरकारी कॉलेज टांडा में मनाई गई ‘ग्रीन दिवाली
सरकारी कॉलेज टांडा में मनाई गई ‘ग्रीन दिवाली

पटाखों से दूरी बनाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

मिट्टी के दीये जलाकर छात्रों ने मनाया रोशनी का त्योहार

टांडा,(राजदार टाइम्स): ज्ञानी करतार सिंह मेमोरियल सरकारी कॉलेज टांडा में प्रिंसिपल डॉ.शशि बाला के कुशल मार्गदर्शन में दिवाली का त्योहार ‘ग्रीन दिवाली’ के रूप में मनाया गया। विद्यार्थियों को पटाखों से होने वाले प्रदूषण के प्रति जागरूक करते हुए पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के रेड क्रॉस क्लब (प्रो.रमनदीप सिंह), एनएसएस यूनिट (प्रो.शेफाली वालिया एवं प्रो.दक्ष सोहल), एनसीसी यूनिट (प्रो.रमनप्रीत सिंह), कॉलेज स्टूडेंट काउंसिल तथा रेड रिबन क्लब के संयुक्त सहयोग से किया गया।

रंगोलियों ने बढ़ाई समारोह की रौनक…

फाइन आर्ट्स विभाग के विद्यार्थियों ने प्रो.रुबिन और प्रो.हरमेश सिंह के मार्गदर्शन में आकर्षक रंगोलियां बनाकर कॉलेज परिसर को रंगों से सजाया। प्रिंसिपल डॉ.शशि बाला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने मिट्टी के दीये जलाकर दिवाली का त्योहार बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया।

स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का आह्वान…

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल डॉ.शशि बाला ने सभी को आपसी सहयोग, प्रेम और भाईचारे की भावना के साथ दिवाली मनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पटाखों से परहेज करने तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रोशनी के इस पर्व पर सभी को मिल-जुलकर खुशियां बांटनी चाहिए। साथ ही विद्यार्थियों को जीवन में अपने निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत और लगन से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

कॉलेज स्टाफ और विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग…

इस अवसर पर प्रो.रुबिन, प्रो.मलकीत जौरा, प्रो.परविंदर कौर, प्रो.दक्ष सोहल, प्रो.शेफाली वालिया, प्रो.हरमेश सिंह, प्रो.मनमोहन सिंह, प्रो.जगजीत सिंह, प्रो.नवजीत कौर, प्रो.वरिंदर कुमार, डॉ.कुलविंदर कौर, डॉ.सोनिया, डॉ.जसप्रीत कौर, प्रो.नरिंदर कौर, प्रो.गुरदेव सिंह, प्रो.श्वेता संगर, प्रो.जीवन ज्योति, प्रो.राजनदीप कौर, प्रो.रमनदीप सिंह, प्रो.रमनप्रीत सिंह, प्रो.सिम्मी, प्रो.प्रिया, प्रो.बिमला, डॉ.मुनीश कुमार, प्रो.सुखबीर सिंह और प्रो.सरबजीत सिंह सहित कॉलेज के लिपिकीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और सुरक्षित, स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।