Rajdaar Times
सोमवार, 9 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

बाल दिवस के उपलक्ष्य में 15 नवंबर को होगा अंतरविद्यालय भजन गायन प्रतियोगिता का आयोजन

बताया, प्रतियोगिता के लिए भेजे जा रहे हैं लगभग 35 विद्यालयों को निमंत्रण पत्रफगवाड़ा,(शिव कौड़ा): स्वच्छता अभियान सोसाइटी फगवाड़ा रजिस्टर्ड, श्री गीता भवन कोचिंग सेंटर, रोटरी क्लब फगवाड़ा साउथ ईस्ट…

बाल दिवस के उपलक्ष्य में 15 नवंबर को होगा अंतरविद्यालय भजन गायन प्रतियोगिता का आयोजन
बाल दिवस के उपलक्ष्य में 15 नवंबर को होगा अंतरविद्यालय भजन गायन प्रतियोगिता का आयोजन

बताया, प्रतियोगिता के लिए भेजे जा रहे हैं लगभग 35 विद्यालयों को निमंत्रण पत्र

फगवाड़ा,(शिव कौड़ा): स्वच्छता अभियान सोसाइटी फगवाड़ा रजिस्टर्ड, श्री गीता भवन कोचिंग सेंटर, रोटरी क्लब फगवाड़ा साउथ ईस्ट एवं यूनाइटेड अकाउंटेंट एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंदिर प्रबंधक पंडित देवी राम शर्मा ने की।इस अवसर पर स्वच्छता अभियान सोसाइटी के चेयरमैन मदन मोहन खट्टर एवं प्रधान आशीष गांधी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि बाल दिवस के उपलक्ष्य में अंतरविद्यालय भजन गायन प्रतियोगिता का आयोजन 15 नवंबर दिन रविवार को प्रातः 10:00 बजे श्री गीता भवन मंदिर, कटैहरा चौक, फगवाड़ा में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए लगभग 35 विद्यालयों को निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं तथा कई विद्यालयों ने अपने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजने का आश्वासन भी दिया है। प्रतियोगिता को सफल बनाने एवं तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में स्वच्छता अभियान सोसाइटी के पुनीत गुजराल, सीमा, सतीश बग्गा, पत्रकार शिव कौड़ा, नीरज कुमार, हेमंत आनंद, संजीव जलोटा, पंडित राजेंद्र शर्मा, अर्शदीप सिंह, मली, सुभाष कुमार, प्रिंस, भास्कर, गौरव, खुशबू, इशांक, हर्षिका, जयदेव शर्मा, गोल्डी कुमार, राधा रमन शर्मा सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में सभी सदस्यों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए तथा अधिक से अधिक विद्यालयों की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।