पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने कैंडिडेट्स की तरफ से दायर कई याचिकाओं पर सुनवाई के बाद पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) द्वारा आयोजित पंजाब राज्य सिविल सेवा (PCS) मेन्स रिजलต์ और इंटरव्यू की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है. यह परीक्षा अप्रैल 2026 में आयोजित की गई थी और 4 नवंबर को परिणाम घोषित किए गए थे. अदालत ने अगली सुनवाई 16 दिसंबर 2026 के लिए निर्धारित की है.
याचिकाकर्ताओं के अनुसार, रिजल्ट और चयन प्रक्रिया में अनियमितताएं हैं, जिसके कारण न्यायालय ने यह कदम उठाया है.
16 दिसंबर तक PCS नियुक्ति पर रोक
पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने PCS मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू पर रोक लगा दी है. कैंडिडेट्स की तरफ से याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि PCS नियुक्ति प्रक्रिया पर अगली सुनवाई तक रोक रहेगी. यानी कि 16 दिसंबर तक PCS मेन्श रिजल्ट और इंटरव्यू प्रक्रिया पर रोक जारी रहेगी. माना जा रहा है कि 16 दिसंबर को होने वाली सुनवाई में पंजाब PCS नियुक्ति प्रक्रिया का भविष्य तय होगा.
PPSC से रिकॉर्ड तलब, दस्तावेज भी पेश करने होंगे
पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) से अगली सुनवाई में रिकॉर्ड तलब किया है. साथ ही दस्तावेज भी पेश करने के निर्देश दिए गए हैं. इससे पहले हुई सुनवाई में PPSC ने समय मांगा था, जिसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 19 नवंबर का दिन तय किया था. आज सुनवाई करते हुए कोर्ट ने नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगा दी है.
रिजल्ट में अनियमितता से जुड़े आरोप
असल में यह मामला पंजाब PCS मेन्स रिजल्ट की अनियमितता से जुड़ा हुआ है. याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि PCS मेन्स में कैंडिडेट्स को एक से अधिक रोल नंबर जारी किए गए हैं. साथ ही कहा गया कि एक ही परीक्षा हॉल से 10 से 11 और एक ही सेंटर से 24 फीसदी कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट किए गए हैं. एक सीक्वेंस में कई सिलेक्शन भी किए गए हैं.
स्रोत: tv9hindi.com



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।