इंदिरा गांधी, देश की पहली महिला प्रधानमंत्री, की शिक्षा यात्रा कहाँ-कहाँ और कब-कब हुई, यह जानना पाठकों के लिए रोचक है. जन्म 19 नवंबर 1917 को इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में हुआ था, और उनकी शुरुआती पढ़ाई अलग-अलग संस्थानों में हुई. उनके पिता जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय थे. उन्होंने स्विट्जरलैंड के इकोले नोवेल और इकोले इंटरनेशनल के अलावा पुणे और मुंबई के प्यूपिल्स ओन स्कूल में भी शिक्षा हासिल की. इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के ब्रिस्टल स्थित बैडमिंटन स्कूल में पढ़ाई की.
ये भी पढ़ें-Indira Gandhi: इंदिरा गांधी के वो 5 बड़े फैसले, जिनका असर आज भी दिखता है, एक फैसले ने बदल दिया था देश का इतिहास
शांति निकेतन में कैसा रहा उनका अनुभव
1934 से 1935 के बीच पश्चिम बंगाल के शांति निकेतन स्थित विश्व भारती में पढ़ाई की थी. यह संस्थान गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने स्थापित किया था. यहां का माहौल दूसरे स्कूलों से काफी अलग था. खुले वातावरण में पढ़ाई, भारतीय संस्कृति और कला पर जोर दिया जाता था. इंदिरा गांधी यहां रवींद्रनाथ टैगोर के विचारों से प्रभावित हुईं. हालांकि, मां कमला नेहरू की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें पढ़ाई छोड़कर यूरोप जाना पड़ा.
क्या इंदिरा गांधी ने ऑक्सफोर्ड से ग्रेजुएशन किया था?
इंदिरा गांधी ने 1937 में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के समरविले कॉलेज में दाखिला लिया था. यहां उन्होंने मॉडर्न हिस्ट्री की पढ़ाई शुरू की. इतिहास के साथ राजनीति और अर्थशास्त्र में भी उनकी दिलचस्पी थी. लेकिन खराब स्वास्थ्य के कारण वह अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख सकीं. करीब एक साल बाद उन्हें कॉलेज छोड़ना पड़ा और वह डिग्री पूरी नहीं कर पाईं.
क्या ऑक्सफोर्ड ने बाद में उन्हें सम्मानित किया था?
भले ही इंदिरा गांधी ऑक्सफोर्ड से अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाई थीं, लेकिन बाद में उन्हें कई विश्वविद्यालयों से मानद डॉक्टरेट की उपाधियां मिलीं. कोलंबिया यूनिवर्सिटी ने भी उन्हें सिटेशन ऑफ डिस्टिंक्शन से सम्मानित किया था. यानी इंदिरा गांधी की शिक्षा का सफर कई देशों और संस्थानों से होकर गुजरा. उनका शैक्षणिक सफर भले ही पारंपरिक तरीके से पूरा नहीं हुआ, लेकिन उनका नाम भारत और दुनिया की राजनीति में एक अहम पहचान के रूप में दर्ज हुआ.
ये भी पढ़ें-Indira Gandhi Birth Anniversary: क्या था इंदिरा गांधी का असली नाम? जानें पहली महिला प्रधानमंत्री से जुड़ी खास बातें
इस खबर से यह स्पष्ट होता है कि इंदिरा गांधी का शैक्षिक सफर उनकी राजनीतिक स्थिति के बावजूद कई देशों और संस्थानों तक फैला रहा और उनके साथ विभिन्न शैक्षणिक मानद उपाधियाँ भी जुड़ीं।
स्रोत: hindi.asianetnews.com



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।