हर साल 19 नवंबर को इंटरनेशनल मेन’s डे विश्व स्तर पर मनाया जाता है ताकि पुरुषों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़े। इस साल इस दिवस की थीम The Future Is Everyone है, जिसका उद्देश्य पुरुषों और लड़कों की भूमिका, उनके योगदान और उनकी चुनौतियों को पहचानना है और जेंडर इक्वालिटी को बढ़ावा देना है.
इंटनेशनल मेन्स डे 2026
इस दिन का उद्देश्य पुरुषों और लड़कों को ये समझाना है कि उनका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहें, ये बहुत जरूरी है. इसके अलावा इमोशनल हेल्थ के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समाज में उनके पॉजिटिव सपोर्ट को पहचानना और उनसे जुड़े सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करना भी जरूरी है. The Future Is Everyone ये बताता है कि पुरुषों और महिलाओं को साथ लेकर एक ऐसी दुनिया को बनाने पर जोर दिया जाता है, जहां समान अवसर, सम्मान और सहयोग मिले.
क्यों उम्र से पहले थके हुए दिखते हैं पुरुष?
उम्र बढ़ती है तो इसका असर हमारे चेहरे पर नजर आता है पर कुछ पुरुष अपनी असल उम्र से कहीं ज्यादा थके हुए और उम्रदराज लगने लगते हैं. चेहरे का डल होना, आंखों के नीचे डार्क सर्कल, बालों का झड़ना और लो एनर्जी कुछ लोगों में ज्यादा नजर आती है. इस वजह से पर्सनैलिटी पूरी डाउन होने लगती है. इसके पीछे रोजमर्रा की कुछ आदतें जिम्मेदार होती हैं.
पूरी नींद न लेना—नींद एक ऐसा तरीका है जो हमारे शरीर को नेचुरली रिलैक्स करता है. अगर लगातार ऐसा हो कि कोई ठीक से रोजाना नींद नहीं लेता है तो उसकी स्किन समय से पहले बूढ़ी नजर आने लगती है. डार्क सर्कल्स होने लगते हैं और इसका कारण कम नींद, मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल हो सकते हैं. नींद की वजह से हमारा शरीर और स्किन रिपेयर मोड में होते हैं.
तनाव भी है एक कारण—कई पुरुषों को नौकरी, परिवार और फाइनेंशियल प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ता है. ऐसे में दिमाग और शरीर दोनों तनाव में होते हैं. लंबे समय तक स्ट्रेस लेने की वजह से कोर्टिसोल जैसे हार्मोन का स्तर बिगड़ता है. इसका असर पुरुषों और महिलाओं दोनों की स्किन पर नजर आता है. वे समय से पहले बूढ़े नजर आने लगते हैं.
धूम्रपान और शराब की लत—देखा जाए तो पुरुष ज्यादा सिगरेट पीते हैं और शराब का सेवन करते हैं. ये न सिर्फ जानलेवा सिचुएशन पैदा करते हैं बल्कि हमें वक्त से पहले बूढ़ा बनाने लगती हैं. इनकी लत पड़ जाए तो परिवार में कलेश होने लगते हैं और चीजें हद से ज्यादा बिगड़ती है. सिगरेट में मौजूद हानिकारक केमिकल स्किन में ब्लड फ्लो को प्रभावित करते हैं.
खानपान में कमी रखना—डाइट में फल, सब्जियां और जरूरी पोषक तत्वों को ठीक न लिया जाए तो इसका असर स्किन और हेयर दोनों पर पड़ सकता है. विटामिन C कोलेजन निर्माण में मदद करता है, जबकि प्रोटीन शरीर के टिश्यू की मरम्मत के लिए जरूरी है. आयरन और विटामिन B12 की कमी से कमजोरी और थकान हो सकती है. पुरुषों में अधिकतर अपनी स्किन का ध्यान नहीं रखते हैं. कई पुरुष घर देर से आते हैं और रोजाना रात में लेट खाना खाते हैं. ये आदत पाचन को बिगाड़ती है और शरीर उम्र से पहले बूढ़ा दिखने या महसूस करने लगता है.
पानी कम पीना—शरीर में पानी की कमी होने पर डिहाइड्रेशन हो सकता है. इससे त्वचा की नमी प्रभावित होती है और वह रूखी दिखाई दे सकती है. पर्याप्त पानी पीना शरीर के सामान्य कामकाज के साथ त्वचा की सेहत के लिए भी जरूरी है.
मनीष रायसवाल वर्तमान में टीवी9 डिजिटल में लाइफस्टाइल बीट पर बतौर टीम लीड काम कर रहे हैं. मनीष के करियर की शुरुआत साल 2015 से इंडिया न्यूज के डिजिटल प्लेटफार्म Inkhabar के साथ बतौर सब एडिटर हुई थी. अलग-अलग पड़ावों को पार करते हुए इन्होंने इंडिया न्यूज, अमर उजाला और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है. 2009 से 2012 के बीच जामिया मिलिया इस्लामिया से बीए ऑनर्स मास मीडिया में ग्रेजुएशन और 2012-13 के बीच देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (दिल्ली) से डिप्लोमा करने के बाद मनीष पत्रकारिता से जुड़े हैं. मनीष लाइफस्टाइल के अलावा, हेल्थ, सोशल, वुमेन और बाल विकास और ट्रैवलिंग जैसे विषयों पर लिखना पसंद करते हैं. लाइफस्टाइल से जुड़े ज्यादातर टॉपिक्स पर इन्हें नई चीजें सीखने का शौक है.
स्रोत: tv9hindi.com



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।