Rajdaar Times
शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

मतदाता सूची में दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए 22 नवंबर और 6 दिसंबर को लगेंगे विशेष कैंप : आशिका जैन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब के निर्देशों पर एसएसआर के तहत लगाए जाएंगे कैंपहोशियारपुर,(राजदार टाइम्स): डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब के…

मतदाता सूची में दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए 22 नवंबर और 6 दिसंबर को लगेंगे विशेष कैंप : आशिका जैन
मतदाता सूची में दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए 22 नवंबर और 6 दिसंबर को लगेंगे विशेष कैंप : आशिका जैन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब के निर्देशों पर एसएसआर के तहत लगाए जाएंगे कैंप

होशियारपुर,(राजदार टाइम्स): डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब के निर्देशों के अनुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची में दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए जिले में 22 नवंबर और 6 दिसंबर 2026 को विशेष कैंप लगाए जाएंगे। ये कैंप दोनों दिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य 1 जनवरी 2027 को आधार तिथि मानकर किया जा रहा है। इन विशेष कैंपों का उद्देश्य मतदाताओं को मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवाने की सुविधा उपलब्ध करवाना है, ताकि पात्र नागरिक अपने मतदाता विवरण की जांच कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर सकें। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि कैंपों के दौरान सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों के भवन कैंप वाले दिन खुले रखे जाएं और वहां आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से भी अपील की है कि उनके बूथ लेवल एजेंट मतदाताओं को जागरूक कर अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने में सहयोग करें। आशिका जैन ने संबंधित अधिकारियों को इन विशेष कैंपों के आयोजन की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।