Rajdaar Times
शनिवार, 21 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

मानवाधिकारों से जुड़े मामलों और केंद्रीय योजनाओं की नियमित समीक्षा करें अधिकारी : प्रियांक कानूनगो

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देशमुकेरियां के भंगाला, नमोली, तलवाड़ा और घोगरा का दौरा कर लोगों क??…

मानवाधिकारों से जुड़े मामलों और केंद्रीय योजनाओं की नियमित समीक्षा करें अधिकारी : प्रियांक कानूनगो
मानवाधिकारों से जुड़े मामलों और केंद्रीय योजनाओं की नियमित समीक्षा करें अधिकारी : प्रियांक कानूनगो

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

मुकेरियां के भंगाला, नमोली, तलवाड़ा और घोगरा का दौरा कर लोगों की समस्याएं भी सुनीं

मुकेरियां/भंगाला/तलवाड़ा/होशियारपुर,(राजदार टाइम्स): राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मानवाधिकारों से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए उनका प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित करें। इसके साथ ही केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की नियमित समीक्षा की जाए, ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक इनका लाभ समय पर पहुंच सके। वे जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में विभिन्न विभागों के प्रमुखों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन और एस.एस.पी संदीप कुमार मलिक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान प्रियांक कानूनगो ने जिला पुलिस से पॉक्सो एक्ट तथा मानवाधिकारों से संबंधित प्राप्त शिकायतों और उन पर की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय निकाय विभाग की ओर से पी.पी.ई किट्स, नमस्ते योजना और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इसके अलावा स्कूल शिक्षा विभाग से शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्रवाई तथा प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की प्रगति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की आर.बी.एस.के. योजना, पंजाब स्किल डेवलपमेंट कमिशन, आरसेटी, जिला प्रोग्राम अधिकारी के अधीन चलाई जा रही योजनाओं, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना सहित अन्य केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी तालमेल से काम करें और यह सुनिश्चित बनाएं कि सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद एवं पात्र लाभार्थियों तक बिना किसी देरी के पहुंचे। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि जिला प्रशासन मानवाधिकारों की रक्षा और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाएगा तथा लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

एस.एस.पी संदीप कुमार मलिक ने कहा कि जिला पुलिस महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, मानवाधिकारों की रक्षा और कानून के अनुसार शिकायतों पर कार्रवाई करने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। विशेष रूप से पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाती है और आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। इससे पहले राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने मुकेरियां क्षेत्र के कस्बा भंगाला तथा गांव नमोली, तलवाड़ा और घोगरा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर मानवाधिकारों से संबंधित उनकी समस्याओं और शिकायतों को सुना। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। साथ ही मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनता की शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुनें और उनका समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि मानवाधिकारों के उल्लंघन से संबंधित किसी भी समस्या को संबंधित अधिकारियों अथवा आयोग के समक्ष उठाने से पीछे न हटें। इसके साथ ही उन्होंने नशे के खिलाफ जारी लड़ाई में समाज, परिवारों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को बेहद महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर ए.डी.सी जनरल मेजर डॉ.सुमित मुध, ए.डी.सी दसूहा अमनदीप कौर घुम्मण, आई.ए.एस अधिकारी गुरकंवल सिंह, एस.डी.एम होशियारपुर परमप्रीत सिंह, एस.पी नवनीत कौर, एस.पी एन.एस माहल, जिला प्रोग्राम अधिकारी गगनदीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।