Rajdaar Times
शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

IAF-CSU MoU: अग्निवीरवायु को योग प्रमाणपत्र मिलेंगे

IAF-CSU MoU से अग्निवीरवायु को योग शिक्षा और प्रमाणपत्र मिलेंगे, साथ ही उच्च शिक्षा के अवसर भी खुलेंगे.

IAF-CSU MoU: अग्निवीरवायु को योग प्रमाणपत्र मिलेंगे

घटना का सार

भारतीय वायुसेना में अग्निवीरवायु के रूप में सेवाएं दे रहे जवानों के लिए योग शिक्षा और प्रमाणपत्र का नया अवसर सामने आया है. भारतीय वायुसेना (IAF) ने दिल्ली स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (CSU) के साथ एक समझौता किया है. इसके तहत अग्निवीरवायु को योग की व्यवस्थित पढ़ाई करने और इससे जुड़े प्रमाणपत्र हासिल करने का मौका मिलेगा.

समझौते की जगह और हस्ताक्षर

वायुसेना मुख्यालय में यह समझौता नई दिल्ली स्थित वायुसेना मुख्यालय में सिग्नेचर किए गए. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एयर ऑफिसर-इन-चार्ज पर्सनल ने की. समझौते पर भारतीय वायुसेना की ओर से असिस्टेंट चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (एजुकेशन) ने सिग्नेचर किए. वहीं केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति ने हस्ताक्षर किए. इस सहयोग के जरिए दोनों संस्थान अग्निवीरवायु के लिए योग शिक्षा और सर्टिफिकेशन से जुड़े अवसर विकसित करने की दिशा में काम करेंगे.

योग शिक्षा, प्रमाणपत्र और उच्च शिक्षा

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस समझौते के तहत अग्निवीरवायु को योग का व्यवस्थित स्टडी करने की सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही वो योग से जुड़े सर्टिफिकेट भी हासिल कर सकेंगे. इससे उन्हें अपनी मौजूदा सैन्य प्रशिक्षण के अलावा एक एडिशनल स्किल और प्रोफेशनल स्किल विकसित करने में मदद मिलेगी. सर्टिफिकेट मिलने से उन्हें आगे की पढ़ाई और योग से जुड़े अन्य अवसरों के लिए भी मदद मिल सकती है.

स्किल डेवलपमेंट और उच्च शिक्षा पर जोर

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यह समझौता वायुसेना की क्षमता निर्माण और स्किल डेवलपमेंट की कोशिशों का हिस्सा है. भारतीय वायुसेना हायर एजुकेशन संस्थानों के साथ मिलकर अग्निवीरवायु के लिए पढ़ाई और सर्टिफिकेशन के नए विकल्प तैयार कर रही है. इस पहल से अग्निवीरवायु को सैन्य प्रशिक्षण के साथ अतिरिक्त शिक्षा हासिल करने का अवसर मिलेगा. इसका उद्देश्य उनकी नॉलेज और स्किल को बढ़ाना और हायर एजुकेशन तक उनकी पहुंच आसान बनाना है. वायुसेना और विश्वविद्यालय के बीच यह सहयोग युवाओं के एजुनेशनल डेवलपमेंट की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्‍टेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्‍यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्‍होंने पत्रकारिता को लक्ष्‍य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्‍यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.

पाठकों के खास सवाल और जवाब

  1. अग्निवीरवायु योग प्रमाणपत्र कब मिलेगा? उत्तर: योग का व्यवस्थित स्टडी करने की सुविधा मिलेगी और योग से जुड़े सर्टिफिकेट भी हासिल कर सकेंगे.
  2. यह स्किल डेवलपमेंट और उच्च शिक्षा में कैसे मदद करेगा? उत्तर: यह सहयोग एडिशनल स्किल और प्रोफेशनल स्किल विकसित करने में मदद करेगा और हाईर एजुकेशन तक पहुंच आसान करेगा.

मुख्य बिंदु

  • IAF और CSU के बीच MoU पर हस्ताक्षर नई दिल्ली स्थित वायुसेना मुख्यालय में हुआ.
  • अग्निवीरवायु को योग शिक्षा और प्रमाणपत्र के अवसर मिलेंगे.
  • समझौता से उच्च शिक्षा के रास्ते और अन्य अवसरों की तैयारी होगी.

स्रोत: tv9hindi.com

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।