Rajdaar Times
गुरुवार, 19 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

फगवाड़ा शुगर मिल को सील कर भगवंत मान सरकार ने किसानों को डाला संकट में : धालीवाल

मिल तुरंत खोलने व किसानों की 18.75 करोड़ रुपये की बकाया सब्सिडी जारी करने की मांगफगवाड़ा,(शिव कौड़ा): पंजाब सरकार द्वारा फगवाड़ा शुगर मिल को सील किए जाने का मामला अब राजनीतिक तूल पकडऩे लगा है।…

फगवाड़ा शुगर मिल को सील कर भगवंत मान सरकार ने किसानों को डाला संकट में : धालीवाल
फगवाड़ा शुगर मिल को सील कर भगवंत मान सरकार ने किसानों को डाला संकट में : धालीवाल

मिल तुरंत खोलने व किसानों की 18.75 करोड़ रुपये की बकाया सब्सिडी जारी करने की मांग
फगवाड़ा,(शिव कौड़ा): पंजाब सरकार द्वारा फगवाड़ा शुगर मिल को सील किए जाने का मामला अब राजनीतिक तूल पकडऩे लगा है। कांग्रेस विधायक सरदार बलविंदर सिंह धालीवाल (सेवानिवृत्त आईएएस) ने भगवंत मान सरकार के इस फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए मांग की है कि शुगर मिल को तुरंत खोला जाए तथा किसानों की बकाया सब्सिडी की करीब 18.75 करोड़ रुपये की राशि तत्काल जारी की जाए। विधायक धालीवाल ने कहा कि गन्ने की पिराई का सीजन शुरू होने वाला है और ऐसे महत्वपूर्ण समय में फगवाड़ा शुगर मिल को सील करना सरकार की किसान विरोधी सोच और किसानों के प्रति उसकी गंभीर बेरुखी को दर्शाता है। सरकार ने मिल बंद करने से पहले यह तक नहीं सोचा कि क्षेत्र के किसान अपना गन्ना कहां लेकर जाएंगे और उनकी फसल की खरीद एवं पिराई का प्रबंध कैसे होगा।
उन्होंने कहा कि किसान पहले ही आर्थिक मुश्किलों से जूझ रहे हैं। ऐसे में मिल बंद होने से उनकी परेशानियां और बढ़ जाएंगी। सरकार को मिल सील करने जैसा कदम उठाने से पहले किसानों के हितों और उनकी फसल की खरीद के लिए ठोस वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि गन्ने का सीजन शुरू होने पर मिल नहीं चलती तो किसान अपनी उपज कहां लेकर जाएंगे? विधायक धालीवाल ने मांग की कि सरकार किसानों की बकाया सब्सिडी की राशि प्राथमिकता के आधार पर तुरंत जारी करे। उन्होंने कहा कि किसानों का बनता हुआ पैसा रोकना और दूसरी ओर शुगर मिल को सील कर देना उनके साथ दोहरी मार करने के समान है।
धालीवाल ने बताया कि उन्होंने पंजाब विधानसभा के पिछले सत्र के दौरान भी इस गंभीर मामले को उठाने के लिए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव (कॉल अटेंशन मोशन) पेश किया था, लेकिन सरकार ने इस मुद्दे को अपेक्षित गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने अफसोस जताया कि विधानसभा में किसानों के हितों से जुड़े इतने महत्वपूर्ण मामले को उठाने के बावजूद सरकार की ओर से कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया। भगवंत मान सरकार पर निशाना साधते हुए धालीवाल ने कहा कि सरकार को किसानों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देनी चाहिए, न कि ऐसे फैसले लेने चाहिए जिनका सीधा खामियाजा किसानों को भुगतना पड़े। उन्होंने एक बार फिर मांग दोहराई कि फगवाड़ा शुगर मिल को तत्काल खोला जाए, किसानों की करीब 18.75 करोड़ रुपये की बकाया सब्सिडी जारी की जाए तथा आगामी गन्ना पिराई सीजन के लिए किसानों की फसल की खरीद और पिराई का उचित प्रबंध सुनिश्चित किया जाए।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।