Rajdaar Times
शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

ब्लड बैंक में आयोजित 215वें मासिक समारोह दौरान 100 जरूरतमंद महिलाओं को बांटा मुफ्त राशन

फगवाड़ा,(शिव कौड़ा): ब्लड बैंक गुरु हरगोबिंद नगर फगवाड़ा में 215वां मासिक राशन वितरण समारोह ब्लड बैंक के संरक्षक के.के सरदाना के मार्गदर्शन और प्रधान मलकीत सिंह रघबोत्रा की देखरेख में आयोजित किया…

ब्लड बैंक में आयोजित 215वें मासिक समारोह दौरान 100 जरूरतमंद महिलाओं को बांटा मुफ्त राशन
ब्लड बैंक में आयोजित 215वें मासिक समारोह दौरान 100 जरूरतमंद महिलाओं को बांटा मुफ्त राशन

फगवाड़ा,(शिव कौड़ा): ब्लड बैंक गुरु हरगोबिंद नगर फगवाड़ा में 215वां मासिक राशन वितरण समारोह ब्लड बैंक के संरक्षक के.के सरदाना के मार्गदर्शन और प्रधान मलकीत सिंह रघबोत्रा की देखरेख में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेवक सतपाल कोछड़ (खंड वाले) विशेष रूप से उपस्थित हुए। गणमान्य व्यक्तियों ने 100 जरूरतमंद महिलाओं को राशन वितरित करते हुए ब्लड बैंक की ओर से किए जा रहे समाजसेवी कार्यों की भरपूर सराहना की। मलकीत सिंह रघबोत्रा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में नियमित रूप से सहयोग कर रहे एन.आर.आई सतपाल वर्मा का निधन हो गया है। उनके निधन पर उपस्थित सभी लोगों ने उनकी नेकनीयती और ब्लड बैंक को दिए जा रहे सहयोग को याद करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। रघबोत्रा ने बताया कि मासिक राशन वितरण की यह सेवा पिछले 18 वर्षों से लगातार जारी है। इस प्रोजेक्ट में समाज सेवक राजिंदर सिंह कोछड़ (खंड वाले), रमेश गाबा, रमेश दुग्गल, मनीष बत्तरा, तारा चंद चुम्बर, विश्वामित्र शर्मा, अवतार सिंह कोछड़, राजीव कुमार (मार्बल रिजोर्ट) और एडवोकेट अंकित ढींगरा का हमेशा बहुमूल्य सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अन्नदान का यह प्रोजेक्ट आगे भी प्रभु की इच्छा तक निरंतर जारी रखा जाएगा। इस अवसर पर कृष्ण कुमार, मोहन लाल तनेजा, सुधा बेदी, राम कुमार प्रभु भगत तथा ब्लड बैंक के स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।