Rajdaar Times
बुधवार, 18 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

अंतरविद्यालय भजन गायन प्रतियोगिता में आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने हासिल किया प्रथम स्थान

फगवाड़ा,(शिव कौड़ा): रोटरी क्लब फगवाड़ा साउथ ईस्ट द्वारा स्वच्छता अभियान सोसाइटी रजि. के सहयोग से अंतरविद्यालय भजन गायन प्रतियोगिता का आयोजन श्री गीता भवन मंदिर कटहरा चौक में किया गया। इस…

अंतरविद्यालय भजन गायन प्रतियोगिता में आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने हासिल किया प्रथम स्थान
अंतरविद्यालय भजन गायन प्रतियोगिता में आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने हासिल किया प्रथम स्थान

फगवाड़ा,(शिव कौड़ा): रोटरी क्लब फगवाड़ा साउथ ईस्ट द्वारा स्वच्छता अभियान सोसाइटी रजि. के सहयोग से अंतरविद्यालय भजन गायन प्रतियोगिता का आयोजन श्री गीता भवन मंदिर कटहरा चौक में किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी गायन प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से डॉ.गुरदीप सिंह नामधारी और मैडम सुमन बाला एवं कमला नेहरू कॉलेज फॉर वूमेन से डॉक्टर ललित ने निभाई। प्रतियोगिता में सर्वहितकारी विद्या मंदिर, गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, डिवाइन पब्लिक स्कूल, श्री महावीर जैन मॉडल स्कूल, कमला नेहरू पब्लिक स्कूल तथा आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल गौशाला रोड फगवाड़ा की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम को स्मृति चिह्न एवं ₹2,100 नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली कमला नेहरू पब्लिक स्कूल की टीम को ₹1,500 नकद एवं ट्रॉफी तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली श्री महावीर जैन मॉडल स्कूल की टीम को ₹1,100 नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, सर्वहितकारी विद्या मंदिर एवं डिवाइन पब्लिक स्कूल की टीमों को ₹500 नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफियां देकर प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को भी स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गौरव हांडा एवं नंदिनी हांडा, हांडा चैरिटेबल ट्रस्ट से उपस्थित हुए, जबकि विशेष अतिथि के रूप में फाइन स्विचस लिमिटेड से महेंद्र पाल सेठी इस अवसर पर रोटेरियन मनोज मिड्ढा, किरण अग्रवाल, रोटेरियन मुकेश गेरा, पूजा गेरा, रोटेरियन जसप्रीत, श्री गीता भवन मंदिर के प्रबंधक पंडित देवी राम शर्मा तथा स्वच्छता अभियान सोसाइटी फगवाड़ा रजि.के मदन मोहन खट्टर,आशीष गांधी, पुनीत गुजराल, सीमा, राजीव शर्मा, नीरज कुमार खुशबू, बलवंत बिल्लू, जसपाल शर्मा, नरेश शर्मा, अमरजीत डांग, हरविंदर सिंह लक्की, एवं लक्ष्य भल्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों, संगीत के प्रति रुचि तथा छिपी हुई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना था।आयोजकों ने सभी विद्यालयों, प्रतिभागियों, अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।