Rajdaar Times
शनिवार, 14 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

अंतर विद्यालय 'हुनर' 2026 प्रतियोगिता में जत्थेदार भाई कुलदीप सिंह चक्क स्कूल ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

मुकेरियां,(राजदार टाइम्स): जत्थेदार भाई कुलदीप सिंह चक्क मेमोरियल गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने अपनी कला, प्रतिभा और मेहनत का शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतर स्कूल 'हुनर' 2026…

अंतर विद्यालय 'हुनर' 2026 प्रतियोगिता में जत्थेदार भाई कुलदीप सिंह चक्क स्कूल ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी
अंतर विद्यालय 'हुनर' 2026 प्रतियोगिता में जत्थेदार भाई कुलदीप सिंह चक्क स्कूल ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

मुकेरियां,(राजदार टाइम्स): जत्थेदार भाई कुलदीप सिंह चक्क मेमोरियल गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने अपनी कला, प्रतिभा और मेहनत का शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतर स्कूल 'हुनर' 2026 प्रतियोगिता में ओवरऑल ट्रॉफी जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 13 नवंबर 2026 को स्वामी प्रेमानंद महाविद्यालय, मुकेरियां में आयोजित की गई, जिसमें कुल 16 स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान रंगोली, मेहंदी, पोस्टर मेकिंग, बोर्ड डेकोरेशन, संगीत व कोलाज मेकिंग जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। जिसमें स्कूल की छात्राओं ने वर्किंग मॉडल में सीनियर वर्ग में प्रथम एवं तृतीय स्थान, पोस्टर डिस्प्ले में सीनियर वर्ग में प्रथम, कोलाज डिस्प्ले में सीनियर वर्ग में प्रथम एवं तृतीय, लोकगीत में जूनियर एवं सीनियर दोनों वर्गों में प्रथम स्थान, एकल नृत्य में जूनियर वर्ग में प्रथम तथा सीनियर वर्ग में द्वितीय एवं तृतीय,बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में सीनियर वर्ग में प्रथम एवं द्वितीय,वाद-विवाद प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में द्वितीय और सांत्वना पुरस्कार तृतीय, मेहंदी प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में प्रथम एवं तृतीय तथा जूनियर वर्ग में द्वितीय, बिना आग के खाना बनाना में सीनियर वर्ग में द्वितीय स्थान, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में तृतीय, विशेष उपलब्धि में विद्यालय की छात्राओं ने सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की। स्कूल की छात्राओं ने इन सभी गतिविधियों में अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा और हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि पर श्री गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल ट्रस्ट के चेयरमैन स.रविंदर सिंह चक्क, कॉलेज प्रधानाचार्या डॉ.मीतू महाजन और स्कूल उप-प्रधानाचार्या श्रीमती मनप्रीत कौर ने छात्राओं एवं समस्त स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्राओं की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने और उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।