Rajdaar Times
शनिवार, 14 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के तहत ईवीएम एवं वीवीपैट की एफएलसी प्रक्रिया शुरू : मेजर डॉ.सुमित मुध

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के अधिकृत इंजीनियरों की ओर से की जा रही मशीनों की जांचराजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया की हो रही वीडियोग्राफी एवं लाइव…

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के तहत ईवीएम एवं वीवीपैट की एफएलसी प्रक्रिया शुरू : मेजर डॉ.सुमित मुध
विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के तहत ईवीएम एवं वीवीपैट की एफएलसी प्रक्रिया शुरू : मेजर डॉ.सुमित मुध

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के अधिकृत इंजीनियरों की ओर से की जा रही मशीनों की जांच
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया की हो रही वीडियोग्राफी एवं लाइव वेबकास्टिंग
होशियारपुर,(राजदार टाइम्स): वर्ष 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर जिला होशियारपुर में ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) एवं वीवीपैट (वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) की प्रक्रिया 12 नवंबर से जिला ईवीएम वेयरहाउस होशियारपुर में शुरू हो गई है।

इस संबंध में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज)-कम-अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी मेजर डॉ.सुमित मुध ने बताया कि एफएलसी की पूरी प्रक्रिया भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं मानकों के अनुसार की जा रही है। इस प्रक्रिया के दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहें ताकि जांच प्रक्रिया पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने बताया कि एफएलसी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई है और लाईव वेबकास्टिंग के माध्यम से भी इसकी निगरानी की जा रही है। इसके लिए जिला मुख्यालय और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब के कार्यालय में भी लाइव वेबकास्टिंग की फीड उपलब्ध करवाई गई है।

मेजर डॉ.सुमित मुध ने कहा कि विधानसभा चुनावों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू ढंग से संपन्न करवाने के लिए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। इस मौके पर इंडियन नेशनल कांग्रेस से रजनीश टंडन, आम आदमी पार्टी से खुशी राम धीमान, भाजपा से भूषण कुमार शर्मा, सीपीआई(एम) से गुरमेश सिंह, तहसीलदार चुनाव रमनदीप कौर, चुनाव कानूनगो लखबीर सिंह भी मौजूद थे।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।