Rajdaar Times
गुरुवार, 19 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

पवित्र गुरुद्वारा श्री गरना साहिब में नतमस्तक हुए नवनियुक्त भाजपा किसान सेल के जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजगुलजिंदर सिद्धू

साथियों सहित गुरु घर में माथा टेककर वाहेगुरु जी का लिया आशीर्वाद, मानवता के कल्याण के लिए की अरदासदसूहा,(राजदार टाइम्स): भाजपा किसान सेल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजगुलजिंदर सिंह सिद्धू अपने…

पवित्र गुरुद्वारा श्री गरना साहिब में नतमस्तक हुए नवनियुक्त भाजपा किसान सेल के जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजगुलजिंदर सिद्धू
पवित्र गुरुद्वारा श्री गरना साहिब में नतमस्तक हुए नवनियुक्त भाजपा किसान सेल के जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजगुलजिंदर सिद्धू

साथियों सहित गुरु घर में माथा टेककर वाहेगुरु जी का लिया आशीर्वाद, मानवता के कल्याण के लिए की अरदास
दसूहा,(राजदार टाइम्स): भाजपा किसान सेल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजगुलजिंदर सिंह सिद्धू अपने साथियों सहित पवित्र एवं ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गरना साहिब में नतमस्तक हुए। इस अवसर पर उन्होंने गुरु घर में माथा टेककर सर्वत्र कल्याण, पंजाब की खुशहाली तथा समूची मानवता की चढ़दी कला के लिए वाहेगुरु जी के समक्ष अरदास की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। एडवोकेट राजगुलजिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि गुरु घरों में नतमस्तक होने से मन को आध्यात्मिक शांति मिलती है और मानवता की सेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होती है। उन्होंने वाहेगुरु जी का शुक्राना करते हुए अरदास की कि उन्हें सौंपी गई नई जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी, लगन और तनदेही से निभाने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि गुरु साहिबान की शिक्षाएं हमें मानवता की सेवा, आपसी भाईचारे, प्रेम और सर्वत्र कल्याण का संदेश देती हैं। इन महान शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि समाज और मानवता की भलाई के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करना ही गुरु साहिबान की शिक्षाओं के प्रति सच्ची श्रद्धा है। गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधक कमेटी की ओर से एडवोकेट राजगुलजिंदर सिंह सिद्धू को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उनके साथ नवदीप सिंह विर्क, गुरमीत सिंह बाजवा, डॉ.सुखदेव सिंह लंगरपुर एवं इंद्रपाल सिंह संधू भी उपस्थित थे।

यह खबर शेयर करें

यह खबर हमारी संपादकीय नीति के अनुसार प्रकाशित है। गलती दिखे तो सुधार सुझाएँ · स्वामित्व और वित्तपोषण

संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · संपादकीय डेस्क

राजदार टाइम्स की संपादकीय डेस्क। यह डेस्क देश, राजनीति, राज्यों, खेल, मनोरंजन, बिज़नेस, शिक्षा और अन्य विषयों की खबरें तैयार और संपादित करती है। प्रकाशन से पहले हर खबर तथ्य, स्रोत और भाषा के…

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।