Rajdaar Times
शनिवार, 14 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंजाब में कानून-व्यवस्था, नशे और विकास के मुद्दे पर घेरा आप सरकार को

बोले, भाजपा सरकार बनने पर 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब से चिट्टा खत्म करने का पूरा करेंगे वादादसूहा,(राकेश राणा): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज यहां भाजपा की रैली को संबोधित करते हुए पंजाब…

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंजाब में कानून-व्यवस्था, नशे और विकास के मुद्दे पर घेरा आप सरकार को
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंजाब में कानून-व्यवस्था, नशे और विकास के मुद्दे पर घेरा आप सरकार को

बोले, भाजपा सरकार बनने पर 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब से चिट्टा खत्म करने का पूरा करेंगे वादा
दसूहा,(राकेश राणा): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज यहां भाजपा की रैली को संबोधित करते हुए पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था, नशे, व्यापारियों से फिरौती की मांग और विकास के मुद्दों को उठाते हुए कहा कि कभी देश में अग्रणी राज्यों में शामिल पंजाब आज कई क्षेत्रों में पिछड़ गया है। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। आए दिन हत्याओं और लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही हैं। यहां तक कि छोटे शहरों में भी छोटे व्यापारियों को गैंगस्टरों की ओर से फिरौती की धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार इन समस्याओं पर नियंत्रण करने में विफल रही है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि वह अपनी सभाओं में लोगों को चुटकुले सुनाकर चले जाते हैं, जबकि उनके पास सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए कुछ नहीं है। सैनी ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने पंजाब के विकास की ओर ध्यान देने के बजाय राज्य का दोहन किया है, जिसके कारण पंजाब विकास की दौड़ में पिछड़ गया है।

नशे के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा...
नायब सिंह सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब से नशा खत्म करने का वादा करके सत्ता हासिल की थी, लेकिन आज स्थिति यह है कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को भी गोलियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नशे के कारोबारियों को संरक्षण मिल रहा है और प्रदेश का युवा वर्ग नशे की समस्या से जूझ रहा है। खुद को कट्टर ईमानदार बताने वालों के शासन में पंजाब नशे की गिरफ्त में फंसता जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में गृह मंत्री अमित शाह ने वादा किया है कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर 31 दिसंबर 2029 तक चिट्टे को समाप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने वादों को पूरा करने में विश्वास रखती है और जिस तरह देश से नक्सलवाद को खत्म करने की दिशा में काम किया गया है, उसी तरह पंजाब से भी नशे का खात्मा करके दिखाया जाएगा।

हरियाणा की योजनाओं का किया जिक्र...
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पंजाब को हरियाणा का बड़ा भाई बताते हुए कहा कि पंजाब ने हरियाणा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने हरियाणा सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में किसानों को एमएसपी, महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह और बुजुर्गों को मान-सम्मान भत्ता जैसी योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए लगातार काम कर रही है। उनके अनुसार, भाजपा शासित राज्यों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस भाजपा को लेकर लोगों में भय पैदा कर उन्हें गुमराह करने का प्रयास कर रही हैं।
हरियाणा में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल का दावा...
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हरियाणा में व्यापारी वर्ग उद्योग स्थापित करने को प्राथमिकता दे रहा है, क्योंकि सरकार की ओर से कारोबारियों को सुविधाजनक माहौल उपलब्ध करवाया जा रहा है और उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जा रही। उन्होंने कहा कि हरियाणा में किसान खुशहाल हैं और प्रदेश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

माइनिंग के मुद्दे पर कांग्रेस और आप को घेरा...
क्षेत्र में हो रही माइनिंग के मुद्दे पर बोलते हुए नायब सिंह सैनी ने इसके लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकारों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि माइनिंग से जुड़ी मौजूदा स्थिति इन्हीं पार्टियों के शासनकाल की देन है। इस अवसर पर भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।