सोलापुर,(राजदार टाइम्स): महाराष्ट्र के सोलापुर में एक ट्रेनी विमान के साथ हादसा होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, विमान टेकऑफ के दौरान रनवे से फिसल गया। हादसे के समय विमान में पायलट मौजूद था, जो सुरक्षित बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विमान उड़ान भरने की प्रक्रिया में था, तभी अचानक वह रनवे से अपना संतुलन खो बैठा और फिसलकर रनवे से बाहर चला गया। घटना के बाद मौके पर हलचल मच गई। हादसे में पायलट के सुरक्षित होने से राहत की खबर है। फिलहाल विमान के रनवे से फिसलने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।
महाराष्ट्र के सोलापुर में ट्रेनी विमान के साथ हादसा, टेकऑफ के दौरान रनवे से फिसला, पायलट सुरक्षित
सोलापुर,(राजदार टाइम्स): महाराष्ट्र के सोलापुर में एक ट्रेनी विमान के साथ हादसा होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, विमान टेकऑफ के दौरान रनवे से फिसल गया। हादसे के समय विमान में पायलट मौजूद…



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।