Rajdaar Times
शुक्रवार, 13 नवंबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

विरेंद्र लगवाल शिरोमणी अकाली दल बादल पंजाब व्यापार सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

होशियारपुर/मुकेरियां,(राजदार टाइम्स): शिरोमणि अकाली दल के उद्योग एवं व्यापारिक सेल पंजाब के अध्यक्ष एन.के शर्मा ने पार्टी के पंजाब अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल व होशियारपुर जिलाध्यक्ष संजीव तलवाड़…

विरेंद्र लगवाल शिरोमणी अकाली दल बादल पंजाब व्यापार सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त
विरेंद्र लगवाल शिरोमणी अकाली दल बादल पंजाब व्यापार सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

होशियारपुर/मुकेरियां,(राजदार टाइम्स): शिरोमणि अकाली दल के उद्योग एवं व्यापारिक सेल पंजाब के अध्यक्ष एन.के शर्मा ने पार्टी के पंजाब अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल व होशियारपुर जिलाध्यक्ष संजीव तलवाड़ के साथ विचार-विमर्श करने के बाद मुकेरियां विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा इंचार्ज युवा नेता विरेंद्र लगवाल को पंजाब व्यापार सेल का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। एन.के शर्मा ने कहा कि युवा नेता विरेंद्र लगवाल की नियुक्ति उनके व्यापारी वर्ग से जुड़े अनुभव को ध्यान में रखते हुए की गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि विरेंद्र लगवाल अपनी नई जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे तथा पंजाब के व्यापारियों व उद्योगपतियों की समस्याओं को पार्टी स्तर पर उठाएंगे। शिरोमणी अकाली दल बादल के होशियारपुर जिलाध्यक्ष संजीव तलवाड़ ने विरेंद्र लगवाल की नियुक्ति पर विश्वास जताते हुए कहा कि वह पार्टी की नीतियों एवं व्यापारी वर्ग के मुद्दों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी मेहनत और लगन से काम करेंगे। इस नियुक्ति पर विरेंद्र लगवाल ने पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी लगन से निभाएंगे तथा व्यापारियों तथा उद्योगपतियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।