एआई आधारितप्रशिक्षण इंटर्नशिप पूरी करने पर विद्यार्थियों को बांटे प्रमाण-पत्र
तलवाड़ा, (एस.पी. शर्मा शास्त्री): शिक्षा केक्षेत्र में आधुनिक तकनीकों एवंडिजिटल कौशल कोबढ़ावा देने केउद्देश्य से लॉजिकल माइंड्स द्वारामहंत राम प्रकाशदास सरकारी कॉलेज, तलवाड़ा के 60 विद्यार्थियों केलिए आयोजित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ए.आई.) आधारित प्रशिक्षण इंटर्नशिप सफलतापूर्वक संपन्नहो गई। इसअवसर पर आयोजितविशेष समारोह मेंइंटर्नशिप पूरी करने वालेसभी 60 विद्यार्थियों कोप्रमाण-पत्र देकरसम्मानित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम केदौरान विद्यार्थियों कोआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई.) केआधुनिक उपकरणों, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग तथाविभिन्न डिजिटल तकनीकों कीव्यावहारिक जानकारी दी गई। इसकार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों कोकिताबी ज्ञान केसाथ-साथ तकनीकीक्षेत्र का व्यावहारिक अनुभवप्रदान करना था। इससंबंध में लॉजिकलमाइंड्स की टीम नेबताया कि नईशिक्षा नीति-2020 केतहत उच्च शिक्षामें इंटर्नशिप औरव्यावहारिक प्रशिक्षण को विशेष महत्वदिया गया है।विभिन्न पाठ्यक्रमों की आवश्यकताओं केअनुसार 60 या 120 घंटेकी इंटर्नशिप केमाध्यम से विद्यार्थियों कोकार्यक्षेत्र से जुड़ा अनुभवप्रदान करने काप्रयास किया जारहा है, ताकिवे शिक्षा पूरीकरने के बादरोजगार एवं स्वरोजगार केअवसरों के लिएबेहतर ढंग सेतैयार हो सकें। टीम केसदस्यों ने कहा किवर्तमान ए.आई. केदौर में प्रत्येक विषयके विद्यार्थियों केलिए आधुनिक तकनीकों औरडिजिटल कौशल कीजानकारी हासिल करना बेहदजरूरी हो गयाहै। तकनीकी ज्ञानअब केवल कंप्यूटर सेजुड़े विद्यार्थियों तकसीमित नहीं रहा, बल्कि हर क्षेत्र मेंइसकी उपयोगिता लगातारबढ़ रही है।संस्था का उद्देश्य युवाओंको तकनीकी रूपसे सक्षम बनाकरभविष्य की चुनौतियों औररोजगार के नएअवसरों के लिएतैयार करना है। समारोह मेंहर्ष कुमार अरोड़ा, रमन गोड़ी, मनुशर्मा, गगन राणाएवं सतनाम सिंहशम्मी विशेष रूपसे उपस्थित रहे।वहीं कॉलेज कीओर से डॉ. योगेश, डॉ. जसवंतएवं डॉ. राजेशने भी कार्यक्रम मेंशिरकत की। लॉजिकलमाइंड्स की टीम कीओर से कमलदीपकौर, अंजलिका शर्माएवं अर्शदीप सिंहने प्रशिक्षण कार्यक्रम कोसफल बनाने मेंमहत्वपूर्ण योगदान दिया। अंत मेंविद्यार्थियोंको भविष्य मेंभी ऐसे शैक्षणिक एवंकौशल विकास कार्यक्रमों मेंबढ़-चढ़कर भागलेने के लिएप्रेरित किया गया। यहपहल विद्यार्थियों कोआधुनिक तकनीकी दुनियासे जोड़ने औरउनके कौशल एवंज्ञान में वृद्धिकरने की दिशामें महत्वपूर्ण कदमसाबित होगी।



टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।