
होशियारपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान भाजपा नेताओं ने साधा निशाना
कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी बरिंदर सचदेवा
होशियारपुर,(राकेश राणा): पंजाब भाजपा की ओर से बुधवार को होशियारपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली गई। पंजाब भाजपा के सह-प्रभारी बरिंदर सचदेवा ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अराजकता फैलाने और लोकतंत्र की हत्या करने के आरोप लगा रहे हैं, जबकि लोकतंत्र की असली हत्यारी खुद कांग्रेस पार्टी है। लोकतंत्र की हत्या उस समय हुई थी, जब उनकी दादी इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाया था। उन्होंने कहा कि जिन-जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां लोकतंत्र का हनन हो रहा है। यही कांग्रेस का इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश में यदि लोकतंत्र का कोई सच्चा प्रहरी है, तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। पंजाब भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर, महासचिव राजेश बग्गा, महासचिव जीवन गर्ग, पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, भाजपा के होशियारपुर जिलाध्यक्ष नितिन गुप्ता नन्नू, पूर्व विधायक के.डी भंडारी, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे। पद यात्रा में हजारों की संख्यामें पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

नाकामियों का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ रहे…
सचदेवा ने कहा कि एसआईआर के मुद्दे पर भी राहुल गांधी सरासर झूठबोल रहे हैं।दरअसल, वह अपनी नाकामियों का ठीकरा चुनाव आयोग और एसआईआरपर फोड़ रहे हैं। यदि भाजपा की सरकार होतो एसआईआर गलत है, लेकिन पंजाब, हिमाचल, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक जैसे राज्यों में, जहां आम आदमी पार्टी या कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां यही एसआईआर सही हो जाती है। यह कांग्रेस का दोहरापन है।
पंजाब में लोकतंत्र को खतरा…

आम आदमी पार्टी को घेरते हुए उन्होंने कहा कि आज देश में यदि कहीं लोकतंत्र सबसे ज्यादा खतरे में है, तो वह पंजाब है।यहां गली-गली नशे बिक रहे हैं, क्योंकि राज्य में आम आदमी पार्टी की निकम्मी सरकार है। उन्होंने कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था भी बदतर हो चुकी है। आए दिन हत्याएं हो रही हैं और फिरौतियां मांगी जा रही हैं।इसलिए पंजाब और पंजाबियों की भलाई केलिए भगवंत मान सरकार को इस बार सत्ता से बाहर करना जरूरी है।
भारत को अस्थिर करने की कोशिशें…

भाजपा के पूर्व प्रदेशध्यक्ष विजय सांपला ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इसे अस्थिर करने की कोशिशें देश के हित में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र मेंहर किसी को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने का अधिकार है, लेकिन इस अधिकार की आड़ में अराजकता फैलाना और लोकतांत्रिक मर्यादाओं को भंग करना गलत है।
विपक्षी दलों को जनता के जनादेश का करना चाहिए सम्मान…
पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि वर्ष 1952 से देश में लगातार चुनाव होते आ रहे हैं और जनता के फैसले के अनुसार सरकारें बनती हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को जनता के जनादेश का सम्मान करना चाहिए। राजनीति के नाम पर देश की शांति औ रलोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिशों से बचना चाहिए।

भारत का संविधान दिखाता है सत्ता परिवर्तन के लिए चुनावों का रास्ता…
भाजपाके प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने कहा कि ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ का आह्वान देश में लोकतांत्रिक मर्यादाओं की रक्षा के लिए है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान सत्ता परिवर्तन के लिए चुनावों का रास्ता दिखाता है, न कि सड़कों पर भीड़ इकट्ठा करके सरकार बदलने की कोशिश करने का।इस समय पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव मन्हास, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य संग्राम सिंह, राणा रधुनाथ सिंह, सुशाल कुमार ंिपकी, अजय कौशल सेठू, भाजपा मण्ड़लाध्यक्ष ओंकार सिंह, मण्ड़लाध्यक्ष मुकेरियां प्रदीप पलाहा, मण्ड़लाध्यक्ष हाजीपुर शम्मी वष्छिठ, अमोलक हुन्दल, जसवंत सिंह पप्पू, देवन सलगोत्रा, अंकित राणा, ज्वाहर खुराणा, ठाकुर विनोद मन्हास, इंद्रजीत सिंह टांड़ा, उड़मुड़, पूर्व चेयरमैन दलजीत सिंह जीतू, शुभम के अलावा भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।




टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।