Rajdaar Times
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें
Rajdaar Times — यहाँ विज्ञापन दें

स्वास्थ्य संस्थानों में दवाइयों और सेवाओं के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करें: सिविल सर्जन

एचपीवी टीकाकरण की कवरेज बढ़ाने और गर्भवती महिलाओं का जल्द पंजीकरण करने के निर्देशहोशियारपुर, (राजदार टाइम्स): स्वास्थ्य विभाग की ओर से सिविल सर्जन डॉ. मनदीप कमल की अध्यक्षता में जिले के सभी सीनियर…

स्वास्थ्य संस्थानों में दवाइयों और सेवाओं के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करें: सिविल सर्जन
स्वास्थ्य संस्थानों में दवाइयों और सेवाओं के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करें: सिविल सर्जन

एचपीवी टीकाकरण की कवरेज बढ़ाने और गर्भवती महिलाओं का जल्द पंजीकरण करने के निर्देश
होशियारपुर, (राजदार टाइम्स): स्वास्थ्य विभाग की ओर से सिविल सर्जन डॉ. मनदीप कमल की अध्यक्षता में जिले के सभी सीनियर मेडिकल अधिकारियों (एसएमओ) के साथ मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, आवश्यक दवाइयों की स्थिति और विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। सिविल सर्जन डॉ.मनदीप कमल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रखा जाए तथा मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य संस्थानों में साफ-सफाई, स्टाफ की समय पर उपस्थिति, आपातकालीन सेवाओं और मरीजों की शिकायतों के शीघ्र निपटारे पर भी जोर दिया।
गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण पर विशेष ध्यान…
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं का जल्द से जल्द पंजीकरण किया जाए, ताकि उन्हें समय पर जरूरी जांच, टेस्ट, पोषण संबंधी परामर्श और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनकी विशेष निगरानी करने के निर्देश भी दिए।

टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के निर्देश…
बच्चों के संपूर्ण टीकाकरण को प्राथमिकता देते हुए सिविल सर्जन ने कहा कि टीकाकरण से वंचित बच्चों की पहचान कर उनका टीकाकरण पूरा करवाया जाए। साथ ही एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसकी कवरेज में सुधार लाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों को योग्य लाभार्थियों तक पहुंच बनाने और लोगों को टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए।

डेंगू, स्वाइन फ्लू और सांप के काटने से बचाव पर जोर…
सिविल सर्जन ने डेंगू, स्वाइन फ्लू और सांप के काटने से बचाव संबंधी जागरूकता गतिविधियों को तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों में जागरूकता पोस्टर प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएं और लोगों को बीमारियों के लक्षणों, बचाव के उपायों तथा समय पर उपचार करवाने के बारे में जानकारी दी जाए।
उन्होंने लोगों को घरों और आसपास पानी जमा न होने देने, कूलरों एवं पानी के बर्तनों की नियमित सफाई करने और मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए प्रेरित करने को कहा। स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय सलाह लेने तथा सांप के काटने की स्थिति में बिना देरी मरीज को अस्पताल पहुंचाने के बारे में भी जागरूकता फैलाने के दिए निर्देश…
बैठक में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा, निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने, रिकॉर्ड का उचित रखरखाव और रिपोर्ट समय पर भेजने पर भी जोर दिया गया। डॉ. मनदीप कमल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इसके लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी तालमेल के साथ जिम्मेदारी एवं समर्पण से काम करना चाहिए।
इस अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.सीमा गर्ग, सहायक सिविल सर्जन डॉ.जी.पी सिंह, डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ.स्वाति श्रीमार, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ.शैलेश कुमार एवं डॉ.जगदीप सिंह, सिविल अस्पताल के सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. नेहा पाल एवं डॉ.नवजोत सिंह, डिप्टी मास मीडिया अधिकारी रविंदर जस्सल एवं बलवीर कौर सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थे।

यह खबर शेयर करें
संपादकीय टीम
संपादकीय टीम · Admin

राजदार टाइम्स की संपादकीय टीम।

संपादकीय टीम की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।